राजकुमार गुप्तामथुरा।फरह,आगरा को जाम से मुक्ति दिलाने के लिए उत्तरी बाईपास का निर्माण कार्य चल रहा है। जिसमें भदाया फरह निवासी देवी सिंह लल्लू सिंह नवरत्न, विजेंद्र आदि की जमीन का अधिग्रहण हुआ है। राजस्व विभाग की लापरवाही से किसानों को 11 माह बाद भी मुआवजा नहीं मिला है। इसको लेकर किसान सात दिन से धरने पर बैठे हैं। जिनकी जमीन का अधिक ग्रहण किया है सरकार ने उन किसानों का कहना है सरकार हमें पूरा मुआवजा नहीं दे देती तब तक हम धरने से नहीं हटेंगे।भाकियू जिलाध्यक्ष रामफल सिंह तोमर ने संगठन का पूरा समर्थन देते हुए कहा कि किसानों को जब तक मुआवजा नहीं मिलेगा भारतीय किसान यूनियन चढूंनी किसानों की लड़ाई में उनके साथ हर कदम पर है। किसानों के साथ अन्याय नहीं होने दिया जाएगा। जिलाध्यक्ष रामफल सिंह तोमर ने कहा  निर्माण कर रही हिलवेज कंपनी के भारी वाहनों से लोकल सड़कें टूट गई हैं, अधिग्रहण के समय खेतों में खड़ी गेंहू की फसल तक बर्बाद हो चुकी है, प्रशासन किसानों की पीड़ा को महसूस नहीं कर रहा है। अधग्रहित जमीन का यदि एक साल होने के बाद भी मुआवजा नहीं मिले तो समझा जा सकता है कि लापरवाही बड़ी है। अब भी निर्माण करने बाली हिलवेज कंपनी और प्रशासनिक अधिकारी मीठी गोली देकर किसानों को गुमराह कर रहे हैं, अन्यथा जायज मांग को हल करने में कितना समय लगता है। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रतन सिंह पहलवान ने  कहा है कि उनकी बाद एसडीएम एवं अन्य प्रशासनिक अधिकारियों से हुई है, लेकिन हम उनकी बात मानने को तैयार नहीं है जब तक मुआवजा नहीं मिलेगा तब तक हम पीछे नहीं हटेंगे। प्रशासन धरना स्थल पर आकर बताए कि क्या किसाओं की मांग गलत है, यदि मांग गलत हो तो वह धरना समाप्त कराने में पल नहीं लगाएंगे। उन्होंने कहा कि किसानों की सारी मांगे जायज हैं और लंबे समय से उनका निस्तारण करने में प्रशासन फेल हुआ है। अगर किसानों की मांग न मानी तो बड़े आंदोलन की  
चेतावनी दी। इस दौरान धरना पर बैठे किसान उपस्थित रहे,राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रतन सिंह पहलवान जिलाध्यक्ष रामपाल सिंह तोमर हरपाल सिंह प्रधान अवतार सोनवीर केशव सिंह जयप्रकाश बघेल मुरारी लाल अभिषेक अशोक शैलेंद्र चौधरी अंकुर ओंकार सिंह बहादुर सिंह देवी सिंह नरोत्तम सिंह नीतू सिंह अमर सिंह शिव सिंह नवरत्न सिंह तीन राजकुमार विश्व प्रताप मधु कमलेश चंद्रावती मंगला देवी आशा देवी गीत देवी राजेश देवी प्रीति देवी गुंजन देवी अंजनी रिंकी नर्मदा चंद्रावती रजनी जानकी सुषमा ओमवती सविता शीला राजगिरी द्रोपा देवी आदि उपस्थित रही।

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने