राजकुमार गुप्ता 
मथुरा।बलदेव/ भारतीय किसान यूनियन चढूनी की सोमवार को ब्लाक सभागार में पदाधिकारियों की समीक्षा बैठक हुई।  बैठक में 15 फरवरी को मांट, जेवर टोल के घेराव का राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रतन सिंह पहलवान की अध्यक्षता में निर्णय लिया गया।  बैठक के दौरान किसानों ने कृषि विभाग द्वारा गेंहू के खराब बीज और अनुदान न मिलने की शिकायत की। बैठक को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रतन सिंह पहलवान ने कहा जनपद में भ्रष्टाचार चरम पर है। तहसीलों, ब्लॉक कार्यालयों में बिना सुविधा शुल्क कोई काम नहीं किया जाता। किसानों का शोषण किया जा रहा है। भ्रष्ट लोकसेवकों के खिलाफ जिला अधिकारी, एवम वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को सख्त कार्रवाई करनी चाहिए। मंडल अध्यक्ष रामवीर सिंह तोमर, ने कहा कि किसानों को दोहरी मार झेलनी पड़ रही है, किसानों को उसकी उपज का लाभकारी मूल्य नहीं मिल रहा, छुट्टा पशुओं के कारण खेती किसानी करना मुश्किल हो रहा है। अघोषित कटौती और बिजली अधिकारी, कर्मचारियों की मनमानी से किसान परेशान हैं। यमुना एक्सप्रेस प्राधिकरण द्वारा अधिग्रहण के समय किए गए वादे आज तक पूरे नहीं किए गए हैं  टोल कर्मी स्थानीय किसानों से टोल को लेकर आए दिन झगड़ा करते हैं। श्री तोमर ने कहा कि जेपी इंफ्राटेक द्वारा क्षेत्रीय किसानों को टोल फ्री सुविधा उपलब्ध कराने के लिए मैसेज सिस्टम लागू किया गया है जिसमें भेदभाव किया जा रहा है। जिससे क्षेत्र के किसान परेशान हो रहे हैं। धार्मिक नगरी बलदेव में कट नहीं बनने से क्षेत्र का विकास नहीं हो सका है। बैठक की अध्यक्षता हीरो काका ने की।  बैठक में बिल्ला सिंह सिकरवार, कुंतभोज रावत, डा सतीश चन्द्र, प्रेम सिंह सिकरवार, हरिपाल सिंह परिहार, चौधरी हीरा सिंह, छत्रपाल सिंह, सोहन सिंह सिकरवार, भूले फौजी, संजय पाराशर, रामभरोसी,  पुष्पेंद्र सिंह चौधरी, लोकेश प्रधान, प्रताप सिंह प्रधान, ओमवीर मास्टर , भुल्ली सिंह उर्फ मान सिंह, रमेश चंद्र उपाध्याय, रवि मुहम्मद, चरण सिंह पवार, प्रेमपाल पवार, घनश्याम तोमर, नागेंद्र सिंह, लाखन सिंह प्रधान, श्री कृष्ण, मोहन सिंह सिकरवार,  नरेंद्र उपाध्याय, माता प्रसाद, रीतराम आदि पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने