संवाददाता रणजीत जीनगर

सरूपगंज:- इस अवसर पर बहुत बड़ी संख्या में शिक्षक बंधु उपस्थित हुए मुख्य वक्ता के रूप में  कैलाश जी जोशी कुटुंब प्रबोधन प्रांतीय संयोजक  उपस्थित रहे। उन्होंने वर्तमान समय में शिक्षक की राष्ट्र निर्माण में भूमिका छोटे एवं बड़े कर्तव्य का भेद बताते हुए शिक्षक को महान कर्तव्य की ओर ध्यान  देते हुए चरित्रवान एवं राष्ट्रीयता  से ओत प्रोत  भावी पीढ़ीके निर्माण पर जोर दिया। राजस्थान शिक्षक संघ राष्ट्रीय के संभाग संगठन मंत्री कानाराम प्रजापत द्वारा अपने उद्बोधन ने कहा कि शिक्षक किसी भी देश की दशा और दिशा बदल सकते हैं और समाज शिक्षक का अनुसरण करता है जिला संरक्षक छगनलाल माली द्वारा हमारे आदर्श स्वामी विवेकानंद व सुभाष चंद्र बोस का उदाहरण देकर कहा कि शिक्षक चाहे तो ऐसी हजारों महान विभूतियों का निर्माण कर सकता है जिला अध्यक्ष विजय प्रकाश गौतम द्वारा शिक्षक संघ राष्ट्रीय द्वारा समाज और शिक्षक हित में किए जाने वाले विभिन्न कार्यों पर प्रकाश डाला तथा कहा कि शिक्षक संघ राष्ट्रीय समरसता पर आधारित श्रेष्ठ समाज की स्थापना करना अपना लक्ष्य समझता है। प्रधानाचार्य  हिंदू राम डाबी द्वारा ऐतिहासिक उदाहरणों से यह बताया कि समाज में फैली कुरीतियां को मिटाने में शिक्षक महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है शिक्षक चाहे तो एक भारत श्रेष्ठ भारत  का निर्माण कर सकता है ।
कार्यक्रम का मंच संचालन भूपेंद्र कुमार पुरोहित तहसील मंत्री द्वारा किया गया। 
इस अवसर पर पिंडवाड़ा ब्लॉक अध्यक्ष नारायण पुरोहित , जिला कोषाध्यक्ष नथाराम, मनोज शर्मा मगनलाल प्रजापत ,प्रकाश पुरोहित, प्रताप राम प्रजापत ,मुकेश कुमार, तुलसीराम पुरोहित, नारायण लाल प्रजापत, प्रशांत माली ,शिवलाल प्रजापत ,देवेंद्र कुमार , गौरी शंकर प्रजापत, देवाराम देवासी विवेक कुमार ,अर्जुन सिंह आदि बड़ी संख्याj में शिक्षक संघ राष्ट्रीय के कार्यकर्ता उपस्थित रहे। तहसील अध्यक्ष नारायण पुरोहित और मंत्री भूपेंद्र कुमार ने सभी का आभार व्यक्त किया।

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने