राजकुमार गुप्ता 
वृन्दावन।मथुरा रोड़ स्थित बी.एच.आर.सी. डॉ. श्रॉफ आई केयर इंस्टीटयूट के द्वारा जनमानस में जागरूकता हेतु विश्व प्रीमेच्योरिटी रेटिनोपैथी दिवस मनाया गया।जिसका शुभारंभ बी.एच.आर.सी. डॉ. श्रॉफ आई केयर इंस्टीटयूट के वरिष्ठ प्रशासक सी. पी. मैसी ने दीप प्रज्ज्वलित करके किया।
इंस्टीटयूट के वरिष्ठ सर्जन इंचार्ज डॉ. सूफियान दानिश ने बच्चों में आर.ओ.पी. बीमारी के विषय में विस्तृत जानकारी दी।साथ ही बहुत ही छोटे और कम उम्र के बच्चों की आंखों के पर्दे में हो रही दिक्कतों एवं उसके इलाज के विषय में भी विस्तार से समझाया।
इंस्टीटयूट के वरिष्ठ प्रशासक सी. पी. मैसी ने कहा कि यदि किसी बच्चे का जन्म नौ माह से पूर्व हुआ है और उसका वजन दो किलो से कम है तो उसमें अंधता का खतरा होता है।डॉ. श्रॉफ आई हॉस्पिटल, दिल्ली द्वारा संचालित बी.एच.आर.सी. डॉ. श्रॉफ आई केयर इंस्टीटयूट,वृन्दावन में  आंखों से सम्बन्धित सभी रोगों व समस्याओं को इलाज उपलब्ध है।
इस अवसर पर ब्रज सेवा संस्थान के अध्यक्ष डॉ. गोपाल चतुर्वेदी, डॉक्टर अर्जुन, डॉक्टर संचित, डॉ. राधाकांत शर्मा, मुकेश कुमार आदि के अलावा विभिन्न क्षेत्रों के तमाम गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने