जौनपुर। हौशला बुलंद चोरों ने दो घरों का ताला तोड़कर लाखों की चोरी

चोरों पर बरसठी पुलिस का नही है भय,जनता त्रस्त

बरसठी,जौनपुर। थाना क्षेत्र के दो अलग अलग गांवों में सोमवार की रात हौशला बुलंद चोरों ने दो बन्द घरों से करीब 5 लाख रुपये का सामान चोरी कर ले गए। चोरी की जानकारी सुबह होने पर पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुँची पुलिस जांच कर वापस चली गई। आए दिन हो रही चोरी से क्षेत्र में दहशत है और चोरों पर पुलिस का भय नही है।

महमूदपुर गांव में चोरों ने एक बंद घर को निशाना बनाते हुए 4 कमरों का ताला तोड़कर नगदी समेत करीब दो लाख के आभूषण व पीतल के बर्तन कपड़ा सहित चार लाख की सामान चोरी कर ले गये। चोरी की सूचना रिस्तेदारों ने पुलिस को दी लगातार दूसरे दिन चोरी से क्षेत्र के लोग दहशत में है। इन दिनों क्षेत्र में बढ़ती चोरी की घटना व आये दिन हो रही चोरी की घटना से लोग दहशत में हैं। पुलिस चोरी की घटना रोकने में नाकाम साबित हो रही है। महमूदपुर गांव के लालजी शुक्ला अपने परिजनों के साथ मुंबई में रहते हैं, घर पर कोई नही था। चोर ताला तोड़कर घर के अंदर घुस गए। लालजी शुक्ला के दामाद विनोद दुबे ने बताया कि चार घरों का ताला काट कर बहुओ का रखा दो तोले की सोने की चैन, झाला, चांदी का नारियल थाली और 16 पीतल का थार के साथ कीमती कपड़े पाँच हजार नगद उठा ले गए। 

पाँच पेटी तीन आलमारी के साथ सभी सामान बिफरा पड़ा था। मौके पर पहुची 112 पुलिस जांच कर वापस चली गई। वही दूसरे गांव मंगरा में पुलिस के घर चोरों ने निशाना बनाते हुए करीब एक लाख का सामान चोरी कर ले गए। यह भी घर बन्द पड़ा था। गांव के शैलेश प्रजापति उत्तर प्रदेश पुलिस सिपाही पद पर तैनात हैं। घर पर उनकी मां रहती थी।कुछ दिन पहले उसे शैलेश अपने साथ लेकर चला गए। चोर साड़ी की रस्सी बनाकर छत कर सहारे घर मे घुसे थे। इस संबंध में एसओ ने बताया कि जानकारी मिली है तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा। बरसठी क्षेत्र में इन दिनों लगातार चोरी हो रही है लेकिन पुलिस उसे रोकने में नाकाम साबित हो रही है।

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने