गैड़ास बुजुर्ग/बलरामपुर 
शनिवार को खंड विकास कार्यालय गैंडास बुजुर्ग कार्यालय में संचारी रोग नियंत्रण एवं दस्तक अभियान का शुभारंभ खंड विकास अधिकारी मनोज कुमार शर्मा ने फीता काटकर किया। 
इस दौरान बीडीओ मनोज कुमार शर्मा ने मौजूद सभी को स्वच्छता का शपथ भी दिलवाया। उन्होंने कहा कि 31 जूलाई तक संचारी रोग- जैसे मलेरिया, डेंगू, चिकनगुनिया ,खसरा, कोविड-19, टी बी आदि संक्रमण रोगों से बचाव हेतु लोगों को जागरूक करें। तथा 17 से 31 जूलाई तक दस्तक पखवाड़े में कुपोषित बच्चों की पहचान कराने एवं स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया कराने में सहयोग प्रदान करें। साफ-सफाई व स्वच्छता के साथ टीकाकरण हेतु लोगों को जागरूक करें जिससे संचारी रोगों को दूर किया जा सके। सफाई कर्मियों के द्वारा ब्लाक परिसर में झाड़ू लगाकर स्वच्छता का संदेश दिया गया। सहायक विकास अधिकारी  हनोमान प्रसाद, राम शंकर यादव, त्रिलोकी नाथ, मुख्य सेविका ममता गुप्ता, इसरार अहमद गौर, जगतराम वर्मा, विजय कुमार, राम नरेश,राम लखन, प्रेम सागर यादव समेत अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।

असगर अली 
उतरौला

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने