उतरौला(बलरामपुर) नगर व ग्रामीण क्षेत्रों की चरमराई विद्युत को दुरूस्त करने की ओर लोकतंत्र सेनानी चौधरी इरशाद ने उठाया कदम।
       नगर व ग्रामीण क्षेत्र में पूरी तरह से ठप पड़ी विद्युत व्यवस्था पर जहां सभी नेता व जनप्रतिनिधि चुप्पी साधे हुए हैं।तो वहीं लोकतंत्र सेनानी चौधरी इरशाद गद्दी ने  जागरूकता दिखाते हुए स्थानीय बिजली घर पर तैनात एसडीओ के सामने रखी शासनादेश के अनुसार नगर व ग्रामीण इलाकों में सप्लाई देने मांग की।विद्युत कर्मचारियों द्वारा प्रदेश के सीएम के आदेशों की अवहेलना कर उतरौला विद्युत उपकेंद्र से ग्रामीण क्षेत्रों में दी जाने वाली बिजली में क‌ई क‌ई घंटों की कटौती लगातार आ रही शिकायतों को लेकर  चौधरी इरशाद ने बिजली की समस्याओं के समाधान की मांग रखी।जिसको गंभीरता से लेते हुए एसडीओ सभी बिजली कर्मियों को सख्त हिदायत दी कि किसी भी काम के प्रति लापरवाही क्षम्य नही होगी।बेवजह व छोटे मोटे कामों के लिए शट डाउन  न लेकर रोस्टिंग के समय वो काम पूरा कर लें।
हालाकि बिजली आपूर्ति का यह आलम है कि पिछले चौबीस घंटे से ग्रामीण फीडर चमरूपुर के दर्जनों गांव अंधेरे में डूबा हुआ है।और यह समस्या थोड़ी सी बरसात होने पर खड़ी हो जाती है।

असगर अली
 उतरौला

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने