उतरौला(बलरामपुर) तहसील क्षेत्र में  ईदुल अजहा(बकरीद) की नमाज व कुर्बानी शांतिपूर्ण ढंग से अदा की ग‌ई है। क्षेत्र के अलग अलग समय पर ईदगाहों,मस्जिदों में नमाज पढ़ी  ग‌ई है। 
ईदुल अजहा का पर्व आज 29जून 2023 को मनाया गया है। मौसम साफ रहने पर ईद की नमाज कस्बे व ग्रामीण क्षेत्रों के ईदगाहों पर पढ़ी गई। और मौसम खराब होने की दशा में ईदुल- अजहा की नमाज मस्जिदों‌ व ईदगाहो  में भारी संख्या में अदा की गई। 
      मुस्लिम धर्म गुरूओं के मुताबिक नगर के विभिन्न ईदगाहों व मस्जिदों में ईदुल- अजहा की नमाज अपने ही समय पर अदा की ग‌ई है। रजा मस्जिद में ईदुल- अजहा की नमाज सुबह 7-15बजे,अल जामेतुल गौशिया में 7-30बजे मदरसा अली हसन बरदहई बाजार मे 7.00बजे ,बड़ी ईदगाह में  7-45 बजे,चांद मस्जिद मोहल्ला रफी नगर में 7-00बजे,मदीना मस्जिद में 7-15बजे तथा ग्रामीण इलाकों के ईदगाहों व  मस्जिदों में   सुबह 6 बजे से लेकर 7-30बजे तक नमाज अदा की गई। इस पर्व पर कुर्बानी करनी पड़ती है  जिससे ईदुल अजहा(बकरीद) की नमाज में ज्यादा समय नही ली जाती है।

ईदुल-अजहा के पर्व पर कुर्बानी करने नियत से काफी बकरों व बड़े जानवरों की खरीद फरोख्त की गई थी। अधिकतर लोगों ने बकरे की खरीदारी कर ली है तो कुछ लोग अभी भी खरीदारी में लगे हुए हैं ।बाहर की मंडी से कम बकरों की तादाद से इस साल बकरे महंगे दामों में मिल रहे थे। हालाकि 40प्रतिशत लोगों के घरों पर पालतू बकरे हैं जो देखने में काफी स्वस्थ व सुंदर लग रहे हैं।इसी तरह बड़े जानवरों की कुर्बानी के लिए उतरौला मंडी में बड़े तादाद में भैंसे की जमावड़ा लगा हुआ है।एक एक जानवर पर सात हिस्से दारो को मिला कर कुर्बानी में हिस्सा लेकर कुर्बानी कर सकते हैं। जिसको लेकर हिस्सेदार अभी से स्वस्थ व आकर्षक( भैंसे)बड़े जानवर की तलाश में जुट ग‌ए हैं वहीं  शासन से प्रस्तावित नगर में कुर्बानी स्थलों के आसपास साफ सफाई का काम हो चुका है।ईदुल-अजहा(बकरीद) के पर्व को लेकर नगर पालिका प्रशासन भी गंभीर रूप से दिख दे रहा है पर्व पर लोगों को शुद्ध पेयजल मुहैया कराने के लिए बाध्य है बिजली बाधित होने की दशा में जनरेटर की व्यवस्था भी की ग‌ई है ।पालिका कर्मी ने मस्जिदों व ईदगाहों के आसपास साफ सफाई एंव चूने का छिड़़काव‌ की तैयारी में जुटे हुए थे।

असगर अली
 उतरौला

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने