पुलिस के साथ अभद्रता करने वाले सोनौली के रानू सिंह को किया कोतवाली पुलिस ने किया गिरफ्तार।
दिनाकं 28.06.2023 को एक आरक्षी द्वारा पुलिस अधीक्षक गोण्डा को सूचना दिया गया कि एक व्यक्ति द्वारा उनके साथ अभद्रता किया गया मना करने पर अपने आप को रानू सिंह सोनौली प्रधान का बेटा बताता हुआ गाली गुप्ता व जान माल की धमकी देते हुए भाग गया है । उक्त सूचना पर पुलिस अधीक्षक ने अभियोग पंजीकृत कर गिरफ्तारी हेतु प्रभारी निरीक्षक कोतवाली नगर को कड़े निर्देश दिए थे।
उक्त निर्देशन के क्रम में थाना कोतवाली नगर पुलिस ने क्षेत्र भ्रमण के दौरान पुलिस के साथ अभद्रता करने वाले आरोपी अभियुक्त रानू सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के विरूद्ध थाना को0नगर पुलिस द्वारा विधिक कार्यवाही की गयी।
ब्यूरो चीफ गोंडा_प्रशांत मिश्राl
9451037631
एक टिप्पणी भेजें
If you have any doubts, please let me know