उतरौला (बलरामपुर ) स्थानीय शिक्षा क्षेत्र के तीन छात्रों ने जवाहर नवोदय विद्यालय की प्रवेश परीक्षा में सफलता प्राप्त की है। 
प्राथमिक विद्यालय सहिया बनकट के छात्र रिदम मौर्य नंदौरी के वेदनरायन व चिचूड़ी संहगिया की पलक मिश्रा ने नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा 2023 कक्षा 6 के लिए चयनित होने मे सफल  हुए हैं।  बच्चों की सफलता पर इनके माता - पिता विद्यालय के शिक्षकों एवम क्षेत्र के लोगों ने प्रसन्नता व्यक्त की । सहिया बनकट स्कूल से पिछले कई वर्षों से कोई न कोई बच्चा प्रतियोगिता में सफल हो रहा है ।जो कि उत्तम शिक्षा की गवाही है। 
विशिष्ट बी टी सी शिक्षक वेलफेयर एसोसिएशन   शिक्षक संघ के  ब्लॉक अध्यक्ष  आनन्द कुमार यादव ने बताया कि हम कक्षा 3 से ही नवोदय एवम विद्या ज्ञान की तैयारी कक्षा 3 से  ही शुरू कर देते हैं।जिसके परिणामस्वरूप हम प्रतिवर्ष बच्चों को प्रतियोगी परीक्षा में सफल करवा पा रहे हैं ।

असगर अली 
उतरौला

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने