उतरौला(बलरामपुर) ।ब्लॉक श्रीदतगंज अंतर्गत ग्राम पंचायत मुजेहना में तकरीबन दो वर्ष पूर्व ही मुख्य मार्ग से जोड़ने वाली सड़क कार्यदायी संस्था द्वारा अधूरा छोड़ देने से राहगीरों के समक्ष काफी समस्या उत्पन्न हो गई है। क्षेत्रवासियों ने इस सड़क को पूरा बनवाने एवं संबंधित ठेकेदार के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करने की मांग की है।
बताते चले कि ग्राम मुजहना बाबा मार्केट से मुख्य मार्ग को जोड़ने वाली सड़क को बनाए जाने का कार्य शुरू किया गया था। इस पर क्षेत्रीय लोगों को काफी खुशी हुई थी कि चलो अब उनको खराब सड़क से निजात मिल जाएगी। लेकिन संबंधित विभाग व ठेकेदार द्वारा सड़क अधूरा बनाके छोड़ दिया गया जिसे तकरीबन दो वर्ष बीतने के बाद भी इसके निर्माण करने की शुरूआत नहीं होने पर लोगों की खुशी गायब होकर चिंता में बदल गई। क्षेत्रवासी फहीम सिद्दीकी,अब्दुल वहीद,रशीद , हयातुल्लाह , इबरार अंसारी, , अशोक, अरमान, अंकित, अहमद  आदि लोगों ने कहा कि सड़क पर उखड़ कर पसरी गिटिट्यों से बने गढ्डों से इस पर चलना काफी कठिन हो गया है। बरसात के दिनों में ग्राम वासियों व राहगीरों को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ता है।
 विभागीय अधिकारियों व क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों से इसके लिए बार-बार गुहार लगाई गई, पर केवल आश्वासन ही मिला।लोगों ने इस सड़क को पूरा कराए जाने की मांग प्रशासन से की है।

असगर अली
 उतरौला

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने