अयोध्या, 

आवारा, पालतू कुत्ते और मवेशियों से शहर में फैली गंदगी और बना खौफ का माहौल।

अयोध्या राम नगरी को विश्व के पटल  पर ‌लाने के लिए भारत सरकार और राज्य सरकार मिलकर अयोध्या के विकास के लिए सभी सड़को का चौड़ीकरण , पार्को, नदियों के घाट , कुंडो और  शहर के सभी मुहल्लों का  सौन्दर्यीकरण किया जा रहा है। अयोध्या को स्मार्ट सिटी बनायें जाने के लिए सरकारें प्रतिदिन कार्य कर रही है ताकि प्रभु राम जी की नगरी अयोध्या को विश्व पटल पर श्रेष्ठ नगरी बनाया जाये। इसके लिए भारत सरकार की स्वच्छता अभियान को भी ध्यान में रखना आवश्यक है । शहर में चारों ओर सड़क के दोनों ओर सीवर लाइन बिछाने हेतु खोदाई का काम भी चल रहा है जिस कारण आवागमन में लोगों को काफी दिक्कतो का सामना करना पड़ा रहा है  वहीं शहर में आवारा कुत्तों, मवेशियों और बढ़ती बंदरों की जनसंख्या लोगों को काफी हैरान और परेशान कर रहे हैं। आवारा और पालतू कुत्ते,मावेशियो का सड़कों पर खुलेआम सड़क व मुहल्लों में घुमाना और चोरों ओर कुत्ते  पोटी और आवारा पशुओं के गोबर से गंदगी फैल रही है। शहर मे काफी  आवारा कुत्ते और प्रातः काल अधिक संख्या में सुबह पालतू कुत्तों को लेकर टहलने के लिए सड़क व  मुहल्लों में घुमते है जो सड़क व मुहल्लों में पोटी कर गंदगी फैला रहे हैं। शहर में आवारा पालतू  कुत्ते और बंदरों के द्वारा किए गये पोटी से शहर में गंदगी फैल रही हैं जिससे गंभीर बीमारी फैलने की संभावना बनी हुई है। जिला प्रशासन शहर के आवारा कुत्ते और मवेशियों को पकड़ कर उन्हें एक जगह सुरक्षित रखा जाये और पालतू कुत्तों को टहलाने वाले लोगों पर सख्त नियम बनाये जाये या सड़क पर पालतू जानवर को लेकर टहलाने व घुमाकर गंदगी फैलाने पर उनके ऊपर भारी जुर्माना लगाया जाना आवश्यक है ताकि सभी लोग अपने पालतू कुत्तों और मवेशियों को खुला ना छोड़े।

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने