प्रेस विज्ञप्ति
अयोध्या। माननीय उ०प्र० राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ के दिशानिर्देशन व श्री गौरव कुमार श्रीवास्तव, माननीय जनपद न्यायाधीश / अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण फैजाबाद के मार्गदर्शन में आज दिनांक 30.06.2023 को राजकीय संप्रेक्षण गृह किशोर फैजाबाद एवं राजकीय महिला शरणालय अयोध्या का निरीक्षण आश्रय गृह निरीक्षण समिति के सदस्य श्रीमती नूरी अंसार अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश, श्री शैलेन्द्र सिंह यादव, सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, फैजाबाद, सुश्री साक्षी सिंह प्रधान मजिस्ट्रेट किशोर न्याय बोर्ड द्वारा संयुक्त रूप से किया गया।
राजकीय संप्रेक्षण गृह किशोर फैजाबाद में कुल 109 किशोर संवासित है एवं राजकीय - महिला शरणालय अयोध्या में कुल 36 संवासिनियों सहित 4 बच्चें भी संवासित है। महिला शरणालय - अयोध्या में माह जून-2023 में कुल 12 बन्दियों को पुनर्वासित किया जा चुका है एवं महिला संवासिनियों को सिलाई बुनाई का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। -
दौरान निरीक्षण समिति द्वारा संस्था के साफ सफाई पर नाराजगी व्यक्त की गई एवं समिति द्वारा निर्देशित किया गया कि बारिश के मौसम में सीलन की समस्या न हो, संस्था के साफ सफाई पर विशेष ध्यान दे एवं पूर्ण स्वच्छता बरती जाए। निरीक्षण समिति द्वारा सभी किशोरो को समझाया गया कि सभी आपस में मिलजुल कर रहे, सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, फैजाबाद द्वारा किशोर को विधिक जानकारी प्रदान की गयी एवं बताया गया कि यदि किसी अपचारी किशोर के पास अधिवक्ता की सुविधा उपलब्ध नहीं है तो उसे जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा अपने मुकदमे की पैरवी हेतु निःशुल्क अधिवक्ता / लीगल एड डिफेन्स काउन्सिल की सुविधा प्रदान की जाती है। जिससे किसी अपचारी किशोर को कोई समस्या हो तो वह लीगल एड क्लीनिक के माध्यम से कानूनी सहायता प्राप्त कर सकता है।

(शैलेन्द्र सिंह यादव) अपर जिला जज / सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, फैजाबाद।

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने