औरैया // अजीतमल कोतवाली क्षेत्र के दलेलनगर में बुधवार की रात को चार्जिंग पर लगे मोबाइल से कॉल रिसीव करने के दौरान महिला करंट की चपेट में आ गई चीख सुनकर बचाने पहुंचे बेटे और बहू भी चपेट में आ गए परिजनों ने चार्जर को हटाकर तीनों को सीएचसी अजीतमल में भर्ती करवाया डॉक्टरों ने बहू को मृत घोषित कर दिया मृतका के परिजन गुजरात में रहते हैं। पुलिस ने शव डीप फ्रीजर में रखवाया है परिजनों के आने का इंतजार किया जा रहा है अजीतमल कोतवाली क्षेत्र के दलेलनगर निवासी अक्षय कुमार ने पुलिस को बताया कि उसकी शादी 2020 के नवंबर में फर्रुखाबाद के मोहम्मदाबाद निवासी नगीता देवी (29) के साथ हुई थी बुधवार की रात करीब 11:20 बजे मां गुड्डी देवी के चार्जिंग पर लगे मोबाइल पर फोन आया। मां गुड्डी देवी फोन पर बात करते समय चार्जर में उतरे करंट की चपेट में आ गईं इससे उनके मुंह से चीख निकली अक्षय ने बताया कि मां की चीख सुनकर नगीता और वह खुद उन्हें बचाने पहुंचे वह दोनों भी करंट की चपेट में आ गए शोर सुनकर आए छोटे भाई संदीप बाबू ने लकड़ी की मदद से चार्जर हटाया, लेकिन तब तक मां गुड्डी और पत्नी नगीता बेहोश हो चुकीं थीं ठोकने पीटने पर मां को होश आ गया पत्नी को काफी देर तक होश न आने के बाद परिजन उन्हें सीएचसी अजीतमल ले गए वहां डॉक्टर ने नगीता को मृत घोषित कर दिया उसे और मां को उपचार के बाद घर भेज दिया अक्षय ने बताया कि उसने इसकी जानकारी पुलिस व नगीता के मायके वालों को फोन से दी। मायके वालों ने पुलिस से बात कर नगीता की मौत के हालात संदिग्ध बताए इस पर पुलिस शव को डीप फ्रीजर में रखकर परिजनों के आने का इंतजार कर रही है कोतवाली प्रभारी मुकेश चौहान ने बताया कि परिजनों के आने का इंतजार किया जा रहा है परिजनों की तहरीर व पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने