औरैया // फफूंद क्षेत्र के दखलीपुर में गुरुवार की सुबह विवाहिता का शव संदिग्ध हालत में मिला, ससुराल पहुंचे मृतका के पिता ने ससुराल वालों पर बेटी की हत्या का आरोप लगाया है पुलिस मामले की जांच कर रही है फफूंद थाना क्षेत्र के दखलीपुर निवासी आमिर जयपुर की किसी कंपनी में काम करता है बुधवार की सुबह वह पत्नी निशा (24) व 2 साल की बेटी महक के साथ बकरीद का त्योहार मनाने घर आया था यहां से दोनों मरकरंदपुर चादर चढ़ाने गए देर शाम निशा ने ससुराल वालों के संग मिलकर बकरीद के त्योहार की तैयारियों में हाथ भी बटाया रात में खाना खाने के बाद वह पति के साथ सोने चली गई गुरुवार की सुबह बेटी महक के रोने पर जागे आमिर ने निशा का शव फंदे पर लटकता दिखा इस पर उसने शोर मचाया इस पर आए परिजनों और पड़ोसियों ने शव फंदे से उतारकर घटना की जानकारी पुलिस को दी क्षेत्राधिकारी अजीतमल भरत पासवान ने घटनास्थल पर पहुंचकर परिजनों से से घटना की जानकारी ली फोरेंसिक टीम ने भी मौके से साक्ष्य जुटाए मौके पर पहुंचे कानपुर देहात के रमऊ निवासी मृतका के पिता सलीम ने आरोप लगाया कि ससुराल वालों ने उसकी बेटी की हत्या कर शव लटका दिया है
क्षेत्राधिकारी भरत पासवान ने बताया कि अभी तक परिजनों की ओर से तहरीर नहीं दी गई है घटना की जांच की जा रही है तहरीर और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।
एक टिप्पणी भेजें
If you have any doubts, please let me know