जौनपुर। युवक की ट्रेन के चपेट में आने से मौत
जौनपुर। जिले के जलालपुर क्षेत्र के वाराणसी मुरारपुर रेलवे क्रासिंग पर गुरुवार को एक युवक की ट्रेन की चपेट में आकर मौत हो गई। मृतक फुल्की की दुकान चलाता था। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
जलालपुर क्षेत्र के बछइला (हौज) गांव निवासी 38 वर्षीय चन्द्रशेखर राजभर उर्फ मिंटू पुत्र अरविंद राजभर ठेला पर फुल्की का बिजनेस करता था। वह अपनी दुकान से बाइक लेकर घर जा रहा था, कि क्रासिंग पर दुर्भाग्यवश पटना कोटा ट्रेन की चपेट में आ गया और मौके पर मौत हो गई। यह सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। मृतक की माँ राजकुमारी पत्नी उर्मिला तथा बच्चे अंशिका 8 वर्ष,लालू 7 वर्ष तथा पलालु 5 वर्ष की रो रोकर हाल बेहाल है।
एक टिप्पणी भेजें
If you have any doubts, please let me know