11 वर्षीय मेहर ने रोलर स्केटिंग कर गिनीज़ बुक ऑफ़ रिकार्ड में नाम दर्ज कराया



उतरौला (बलरामपुर)
उतरौला क्षेत्र के मूल निवासी इस समय मुम्बई में रह रहे अलीनवाज़ रिज़वी की 11 वर्षीय पुत्री मेहर अलीनवाज़ सैय्यद द्वारा पिछले दिनों मुम्बई में रोलर स्केटिंग के क्षेत्र में बनाये गये गिनीज़ बुक ऑफ़ रिकार्ड के कीर्तिमान से सम्प्रदाय एवं क्षेत्र वासियों में खुशी की लहर दौड़ गयी, हर कोई 11 वर्षीय बच्ची की प्रशंसा करते नही थक रहा है,
मुम्बई के बालाराम स्ट्रीट इलाके में रहने वाली 11 वर्षीय मेहर अलीनवाज़ सैय्यद छठवीं कक्षा की छात्रा है अपनी छोटी सी आयु में बड़ा कीर्तिमान स्थापित करते हुए रोलर स्केटिंग में मात्र 11.21 सेकेण्ड में 100 मीटर स्केटिंग कर गिनीज़ बुक ऑफ रिकार्ड में नाम दर्ज करवा कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है।इतना ही नही इसी वर्ष नेहरु युवा केन्द्र संगठन ने बीट स्केटर के अवार्ड से इन्हें सम्मानित किया नेशनल एवं स्टेट व डिस्ट्रिक चैंपियनशिप में इनके द्वारा अच्छा प्रदर्शन किया गया इस छात्रा को इस छोटी सी उम्र में 21 गोल्ड 13 सिल्वर 5 ब्रॉन्ज पदक मिले है इनके पिता सैय्यद अलीनवाज़ रिज़वी ने बताया कि बचपन से मेहर को रोलर स्केटिंग में कैरियर बनाने की धुन रही 4 वर्ष की आयु में जिया एकेडमी  में दाखिला ले कर इन्होंने कैरियर की शुरुआत की थी।हालाकि मेहर की गिनीज बुक आफ द रिकार्ड जैसी उपलब्धि क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है।

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने