राजकुमार गुप्ता
आगरा।। शिक्षक कर्मचारी संयुक्त मोर्चा की गेट मीटिंग उत्तर प्रदेश स्थानीय निकाय कर्मचारी महासंघ आगरा  के तत्वाधान में सिंचाई विभाग प्रतापपुरा आगरा और आगरा विकास प्राधिकरण  के कार्यालय में आयोजित की गई  सभी संगठनों के पदाधिकारियों द्वारा इस बात पर ज़ोर दिया गया कि 11 अप्रैल को होने वाले धरने को सफल बनाया जाए इसी क्रम में विकास प्राधिकरण कर्मचारी संघ के अध्यक्ष कर्मचारी शिक्षक संयुक्त मोर्चा के जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष वशीउल हसन मलिक  द्वारा पुरानी पेंशन बहाली को लेकर सरकार को आगाह किया कि सरकार कर्मचारियों की दमनकारी नीति को छोड़कर कर्मचारी हित की बात करते हुए पुरानी पेंशन को जल्द से जल्द बहाल करे अन्यथा की स्थिति में कर्मचारी आंदोलन की राह पर चल पड़ेगा बैठक में शिक्षक कर्मचारी संयुक्त मोर्चा के जिलाध्यक्ष श्री महेश बघेल द्वारा धरने को सफल बनाने पर  ज़ोर दिया गया  उत्तर प्रदेश स्थानीय निकाय कर्मचारी महासंघ आगरा के जिला अध्यक्ष राजकुमार विद्यार्थी जी द्वारा भी इस बात पर ज़ोर दिया गया कि सरकार कर्मचारियों की 12 सूत्रीय माँगों को जल्द से जल्द माने उत्तर प्रदेश स्थानीय निकाय कर्मचारी महासंघ के वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष विनोद इलाहाबादी ने सभी कर्मचारी की एकता पर ज़ोर देकर कहा कि आप ज्यादा से ज्यादा सोशल मीडिया पर पोस्ट/शेयर/कमेंट करें जिससे एक वृहद जागरूकता आये कर्मचारी समाज में बैठक में सिंचाई विभाग के विजय कसाना अनिल मुद्ग़ल राजेंद्र बघेल राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद से मानकेश्वर शर्मा सुशील पाराशर हरिओम यादव अटेवा संघ से जुग्गी लाल वर्मा नगर निगम से विनोद इलाहबादी राजकुमार आदि ने सभा को संबोधित किया

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने