जौनपुर। चौकियां क्षेत्र के महत्वपूर्ण स्थान पे हैण्डपम्प की बुरी हालत पर खडा हो रहा सवालिया निशान
 
विश्वकर्मा मंदिर परिसर में दूर्दशा का शिकार हैण्डपम्प

जौनपुर। जिले के चौकियां रोड पर व भण्डारी स्टेशन के नजदीक मानेपुर स्थिति विश्वकर्मा मंदीर परिसर में मौजूद हैण्डपम्प अपनी दूर्दशा पर रो रहा है। बहुतायत सख्या में लोगों से स्थान हमेशा भरा रहता है। इस जगह पर आने जाने वाले लोगों की बहुतायत संख्या रहती है। 
श्रद्धालुओं के साथ ही आसपास गांव के लोग यह अपने रीतिरिवाजों के तहत विभिन्न पूजा पाठ भी करते हैं। साथ ही दूर दराज के राहगीरों को यह रूककर आराम करने की भी बेहतर स्थान देखा जाता रहा है। इस विकराल रूप की गर्मी में लोग पिने के लिए पानी खोजते हैं जो यहां इण्डिया मार्का हैंडपंप तो मौजूद है पर मिट्टी पट जाने के कारण हैण्डपम्प जमीन मे धसी हुई है जिससे लोग पानी पिने तथा पूजापाठ करने में बहुत ज्यादा परेशान हो रहे हैं। इस दूर्दशा पर शासन के साथ ही नगरपालिका व जिम्मेदार लोगों के उपर लोग बड़ा सवालिया निशान खड़ा कर रहे है। इतनी महत्वपूर्ण जगह तथा बहुतायत संख्या में लोगो को सुविधा देने वाले स्थान की इतनी बड़ी समस्या को अनदेखा कैसे किया जा रहा है। उक्त समस्या को शासन प्रशासन तथा नगरपालिका के जिम्मेदार लोगों को चाहिए कि तत्काल मामले को संज्ञान में लेकर समस्या का समाधान करें, जिससे लोगों की परेशानी दूर हो समस्या।

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने