जौनपुर। गायत्री महायज्ञ से पूरा क्षेत्र हुआ सराबोर 

महराजगंज, जौनपुर। जनपद जौनपुर के ग्राम मनिकापुर में विगत वर्षों की भाँति माँ गायत्री महायज्ञ सम्पन्न हुआ। इस मौके पर दो दिवसीय अनुष्ठान का आयोजन किया गया। पहले दिन भजन और दीपदान और दूसरे दिन हवन का कार्यक्रम सम्पन्न हुआ।
             
महायज्ञ के व्रती माताफेर चौरसिया ने बताया कि इस धार्मिक अनुष्ठान के लिए पूरे क्षेत्र के लोगों का समर्थन प्राप्त है। आस्था और विश्वास के साथ क्षेत्र के गणमान्य लोगों ने इस महायज्ञ में उपस्थिति दर्ज कराई। श्री चौरसिया ने सभी को धन्यवाद दिया, और क्षेत्र में ऐसे अन्यान्य धार्मिक अनुष्ठान होते रहने की लालसा व्यक्त की।

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने