*संवाददाता:- राम कुमार यादव*

                    
विवेकानन्द यूथ एवार्ड के लिए आवेदन पत्र आमंत्रित 



बहराइच 16 नवम्बर। प्रभारी डीओ पीआरडी अजय कुमार गुप्ता ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2022-23 में विवेकानन्द यूथ एवार्ड हेतु व्यक्तिगत श्रेणी के अन्तर्गत राष्ट्रीय एवं सामाजिक कार्यों में अद्वितीय एवं सराहनीय योगदान करने वाले युवक-युवतियों को राज्य सरकार द्वारा व्यक्तिगत श्रेणी का विवेकानन्द यूथ एवार्ड प्रदान किया जायेगा। जिसके लिए इच्छुक युवक-युवतियॉ 01 अप्रैल 2019 से 31 मार्च 2022 तक किए गए कार्यों के आधार पर अपने आवेदन-पत्र निर्धारित प्रारूप 20 नवम्बर 2022 तक जिला युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल अधिकारी बहराइच के कार्यालय में प्रस्तुत कर सकते हैं। इस सम्बन्ध में विस्तृत जानकारी के लिए डीओ पीआरडी के मो.न. 6394740075 पर सम्पर्क किया जा सकता है। 
                       

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने