जिला स्तरीय कला क्राफ्ट पपेट्री प्रतियोगिता हुई आयोजित


            गिरजा शंकर गुप्ता ब्यूरों
      अंबेडकर नगर। 
 7 नवम्बर 2022।  जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान आलापुर में चतुर्थ जनपद स्तरीय कला, क्राफ्ट एवं पपेट्री प्रतियोगिता डायट प्राचार्य श्री मनोज कुमार गिरि  के मार्गदर्शन में प्रतियोगिता प्रभारी श्री राकेश कुमार वर्मा ( प्रवक्ता - कला ) द्वारा आयोजित किया गया ।  जिसमें जनपद के सभी ब्लॉक से शिक्षकों ने प्रतिभाग किया। संबंधित विषयों पर कला, क्राफ्ट एवं पपेट्री को बनाकर  प्रस्तुतीकरण किया। निर्णायक मंडल के सदस्यों डॉ० चंद्रकेश यादव (प्रधानाचार्य), हरि प्रकाश सिंह(प्रवक्ता), सुल्तान अहमद(स०अ०), ने प्रतिभागियों के प्रस्तुतीकरण का मूल्यांकन किया। प्राथमिक स्तर पर भाषा में  नीलेश कुमार तिवारी प्रा० वि० छांगुरपुर मिश्रौलिया, बसखारी तथा गणित में  अवधेश मांझी, प्रा०वि० रामपुर नोंसिला कटेहरी, एवं उच्च प्राथमिक स्तर पर गणित में धीरज गौड़, उ० प्रा ० वि० ढाखा, भियांव तथा विज्ञान में  नीरज सिंह उ० प्रा० वि० गदनपुर, रामनगर ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। प्राचार्य महोदय ने परिणाम की घोषणा करते हुए शिक्षण अधिगम प्रक्रिया  में कला, क्राफ्ट एवं पपेट्री के महत्व को बताते हुए शिक्षकों को कक्षा- शिक्षण के दौरान अधिकाधिक उनके प्रयोग हेतु निर्देशित किया। अंत में प्रभारी प्राचार्या  वीना चौधरी ने धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कार्यक्रम समाप्ति की घोषणा की। 

    इस दौरान डॉ० सुरेश कुमार, नित्येश प्रसाद तिवारी, डॉ० मोहम्मद अफजल, शुचि राय, डॉ० कृष्ण,  श्याम बिहारी बिंद, दिनेश कुमार मौर्य, वीरेन्द्र कुमार वर्मा,  शशिकांत,  अब्दुल फैजान,  अखिलेश कुमार वर्मा एवं समस्त कार्यालयी स्टाफ उपस्थित रहे।
इन्हें भी पढ़िए..... 

कानूनी जागरूकता फैलाने के लिए कानूनी अधिकारों का पत्रक के माध्यम से किया गया जागरूक
 https://www.hindisamvad.com/2022/11/blog-post_677.html


Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने