मथुरा।।
वृन्दावन। छटीकरा रोड़ स्थित "शरणागति" में अन्नकूट महोत्सव अत्यंत धूमधाम के साथ सम्पन्न हुआ।ठाकुर श्रीनाथजी का अत्यंत नयनाभिराम व चित्ताकर्षक श्रृंगार करके उन्हें 56 भोग निवेदित किए गए।साथ ही उनके सम्मुख संगीत की मृदुल स्वर लहरियों के मध्य रससिद्ध वाणीकारों द्वारा रचित भोग के पदों का सुमधुर गायन किया गया।इसके अलावा देव दीपावली के उपलक्ष्य में अनगिनत दीप प्रज्ज्वलित किए गए।
मलूक पीठाधीश्वर स्वामी राजेंद्रदास देवाचार्य महाराज व अखिल भारत वर्षीय निर्मोही बड़ा अखाड़ा श्रीहित रासमंडल के महंत श्रीहित लाड़िली शरण महाराज ने कहा कि आज का दिन अत्यंत पावन व पुनीत है।क्योंकि आज के ही दिन श्रीधाम वृन्दावन का प्राकट्य हुआ था।साथ ही आज ठाकुर श्रीराधावल्लभ लाल महाराज का पाटोत्सव भी है।आज इस आयोजन के संयोजक रसिया बाबा महाराज का जन्मोत्सव भी है।
हिंदुस्तान मीडिया लिमिटेड के वायस प्रेसिडेंट रमेश कुमार शर्मा (नई दिल्ली) व वरिष्ठ साहित्यकार डॉ. गोपाल चतुर्वेदी ने कहा कि ब्रज में दीपावली से भी अधिक महत्ता गोवर्धन पूजा व अन्नकूट की है।जिसे दीपावली के कई दिनों बाद तक विभिन्न भक्त-श्रृद्धालु अपनी-अपनी सुविधानुसार अत्यंत हर्षोल्लास के साथ मनाते हैं।पुष्टि मार्गीय सम्प्रदाय में इस पूजा का अत्यंत समृद्ध स्वरूप है।
प्रमुख समाजसेवी शशिकांत भंडारी व यश भारती सम्मान से सम्मानित प्रख्यात चित्रकार गोविंद कन्हाई ने कहा कि "शरणागति" में ठाकुरजी की सेवा अत्यंत विधि विधान से होती है।यहां ठाकुरजी के उत्सव मनाए जाने ढंग अत्यंत पावन व मौलिक हैं।
इस अवसर पर प्रख्यात धर्माचार्य श्याम बाबा,महंत राधाकांत गोस्वामी, गोरीलाल कुंज के महंत किशोर दास देव जू महाराज,विधायक पंडित श्रीकांत शर्मा,विधायक ठाकुर मेघश्याम सिंह,संगीताचार्य देवकीनंदन शर्मा, राजेंद्राचार्य, रसिक माधव दास, डॉ. श्यामसुंदर पाराशर,पंडित बिहारीलाल शास्त्री, विपिन बापू, अशोक व्यास,युवा साहित्यकार डॉ. राधाकांत शर्मा, राधावल्लभ वशिष्ठ, रसराज दास, दानबिहारी खंडेलवाल आदि के अलावा विभिन्न क्षेत्रों के तमाम गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। 

राजकुमार गुप्ता 

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने