विकाश निषाद 
अंबेडकर नगर ÷ भारतीय जनता पार्टी आगामी नगर निकाय चुनाव में अपने प्रत्याशियों की जीत सुनिश्चित कराने के उद्देश्य से नगर निकायों में प्रदेश स्तर से निकाय प्रभारी और नगर चुनाव संयोजकों को नियुक्त कर निकाय चुनाव में जीत दिलाने की जिम्मेदारी सौंपी है।
        भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी ने अकबरपुर नगर निकाय प्रभारी खाद्य एवं रशद मंत्री सतीश शर्मा,पूर्व जिलाध्यक्ष ओम प्रकाश सिंह एवम नगर चुनाव संयोजक जिला मीडिया प्रभारी बाल्मीकि उपाध्याय,टांडा नगर निकाय प्रभारी प्रदेश कार्यसमिति सदस्य शक्ति सिंह और संयोजक राजेंद्र अग्रवाल,जलालपुर नगर निकाय प्रभारी पूर्व जिलाध्यक्ष अवधेश पाण्डेय और संयोजक सुरेंद्र सोनी को नियुक्त कर चुनाव के संचालन और विजय श्री दिलाने की जिम्मेदारी सौंपी है।
         भाजपा जिलाध्यक्ष डाक्टर मिथिलेश त्रिपाठी ने नगर निकायों में नियुक्त किए गए प्रभारी और संयोजकों को बधाई और शुभकामनाएं देते हुए कहा है कि तीनों नगर निकायों में नियुक्त प्रभारी और संयोजक की राजनैतिक और सामाजिक अनुभवों का लाभ भाजपा प्रत्याशियों को मिलेगा और भाजपा प्रत्याशियों की जीत इनकी कार्यकुशलता के कारण अवश्य प्राप्त होगी।

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने