सादुल्लाह नगर/बलरामपुर
 स्थानीय थाना क्षेत्र के अचलपुर चौधरी में लगभग 200 वर्ष पुरानी प्राचीन काल से अनवरत हो रहे रामलीला का शुभारंभ दीप प्रज्वलित   कर  व फीता काटकर  मुख्य अतिथि भाजपा बरिष्ठ नेता महेंद्र पांडेय भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष ने कार्यक्रम शुभारंभ किया । 
समिति के पदाधिकारियों ने मुख्य अतिथि का माल्यार्पण कर व अंगवस्त्र भेंटकर सम्मानित किया । 
मुख्य अतिथि महेंद्र पांडेय ने कहा राम जी के आदर्श जीवन पथ पर मार्गदर्शन करते हैं पुरुषोत्तम राम की लीला माता पिता व गुरू के सम्मान की सीख देता है राम जी की लील अंहकार व पाप की हार तथा अच्छे कार्य करने की उत्तम शिक्षा प्रदान करती है । पूर्वजों के परम्परा  को चिर काल तक सहेजने के  लिए युवा पीढ़ी को आगे आना चाहिए तभी अग्रणी पीढ़ी में धर्म ,संस्कृति व संस्कार बचेगा ।  भगवान की आरती के बाद   नारद मोह व रावण जन्म की लीला   की गई जिसमें नारद  व विष्णु के संवाद को सुनकर दर्शक भावविभोर हो गए । 
इस अवसर ग्राम प्रधान संजय कुमार शर्मा ,कार्यवाहक अध्यक्ष राम सागर शर्मा ,गौरी शंकर , मण्डल अध्यक्ष भाजपा अरविन्द मिश्र ,मौनी शरन ,रमाकांत पाड़ेय ,पंकज शर्मा , संतोष कुमार ,विनय श्रीवास्तव ,शिवम् मिश्र ,  शुभम मिश्रा, सुरेंद्र मिश्र ,सूरज कश्यप, पूरन कश्यप , राम संवारे ,बजरंगी गुप्ता ,राम करन शर्मा ,आलोक सिंह,आशीष दूबे , विनोद कुमार ,सुकई ,रमेश तिवारी, दीपचंद जायसवाल, जय प्रकाश मिश्रा सहित अन्य लोग मौजूद रहे ।
असग़र अली
उतरौला

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने