प्रेस नोट दि0 05.08.2022 थाना महराजगंज जनपद अयोध्या
*घास लेने गयी लड़की पर जानलेवा हमला करने वाला अभियुक्त गिरफ्तार*

    दिनांक 04.08.22 को वादी द्वारा सूचना दिया गई कि उसकी पौत्री उम्र 22 वर्ष जो खेत में जानवरो के लिये चारा लेने गई थी उसकी किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा दुष्कर्म का विरोध करने पर गले व पेट पर धारदार हथियार से मारकर घायल कर दिया गया है यह सारी बात मेरी घायल पौत्री द्वारा लिखकर बताई गयी इस सूचना पर थाना महराजगंज में मु0अ0सं0 297/22 धारा 307 भादवि बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया ।
इस सनसनीखेज अपराध के अनावरण हेतु श्रीमान् वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय जनपद अयोध्या के निर्देशन में तथा अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण व क्षेत्राधिकारी सदर महोदय के पर्यवेक्षण में तथा उ0नि0 दिनेश कुमार सिंह थानाध्यक्ष के नेतृत्व में घटना के अनावरण हेतु टीम घठित की गयी, घटना के अनावरण के क्रम में संदिग्ध व्यक्तियो से पूछताछ की गयी तथा पीड़िता द्वारा लिखित तौर में दिये गये साक्ष्य व पीड़िता के शिनाख्त के आधार पर अभियुक्त  शत्रुधन यादव पुत्र रामनयन यादव निवासी ग्राम छतरा उम्र लगभग 23 वर्ष थाना महराजगंज जनपद अयोध्या का नाम प्रकाश में लिया गया। प्रकाश में आये अभियुक्त उपरोक्त को दिनांक 05.08.2022 को देवगढ़ बड़ी नहर पुलिया के पास से गिरफ्तार कर उससे पूछताछ की गयी तो जुर्म इकबाल करते हुये घटना का अनावरण किया गया तथा घटना में प्रयुक्त हसिया व घटना के समय अभियुक्त द्वारा पहने हुये कपड़े अभियुक्त के निसादेही पर बरामद किया गया। इस सनसनीखेज घटना के त्वारित अनावरण के लिये पुलिस पार्टी को नगद पुरस्कार से पुरस्कृत किया जा रहा है ।

*गिरफ्तार अभियुक्त* - शत्रुधन यादव पुत्र रामनयन यादव निवासी ग्राम छतरा उम्र लगभग 23 वर्ष थाना महराजगंज जनपद अयोध्या
*बरामदगी* – हमले में प्रयुक्त एक अदद हसिया व पहने हुए कपड़े
*गिरफ्तारी करने वाले टीम के सदस्यो का नाम पता—*
1. उ0नि0 श्री दिनेश कुमार सिंह थानाध्यक्ष महराजगंज
2.उ0नि0 दिनेश चन्द्र यादव
3.कां0 सूर्य प्रकाश चतुर्वेदी
4. का0 अभिषेक कुमार 
5.कां0 सत्यपाल यादव
6.कां0 पुनीत कुमार
7.का0 प्राविंद कुमार
8.म0का0 सपना

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने