करंजकला। पदयात्रा निकालकर तिरंगा लगाने की अपील 

जौनपुर,करंजाकला। हर घर फहरेगा तिरंगा नारे के साथ बृहस्पतिवार करंजाकला ब्लॉक मुख्यालय पर कर्मचारियों ने पदयात्रा निकालकर हर घर तिरंगा फहराने का संदेश दिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला विकास अधिकारी व परियोजना निदेशक ने की। 75वीं आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत हर घर फहरेगा तिरंगा अभियान को लेकर करंजाकला ब्लॉक मुख्यालय के कर्मचारियों ने पद यात्रा निकालकर लोगों को जागरूक किया कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे परियोजना निदेशक जैकेस त्रिपाठी ने कहा 75 वीं आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत हर घर तिरंगा लगाया जाएगा। करंजाकला विकास खंड अधिकारी आरडी यादव ने बताया कि हर घर तिरंगा लगाओ अभियान के तहत ग्राम पंचायत स्तर पर सभी ग्राम प्रधानों को दिशा-निर्देश दिया गया है कि वे डोर टू डोर जाकर झंडा वितरण करें ताकि हर घर पर तिरंगा लगाया जा सके और इस कार्यक्रम को सफल बनाया जाए। इस मौके पर जिला विकास अधिकारी ब्रीजभान सिंह,पंचायत सहायक अधिकारी रमेश यादव,सहायक सांख्यिकीय अधिकारी सुरेंद्र,जितेन्द्र यादव,रमेश यादव,प्रमोद यादव,अमित सोनकर, नवनीत सिंह, समेत ब्लॉक मुख्यालय के अन्य कर्मचारीगण मौजूद रहे।

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने