जौनपुर। व्यापार मंडल मनाएगा एक शाम शहीदों के नाम

जौनपुर। उद्योग व्यापार मंडल कोर कमेटी की  बैठक जिला कैंप कार्यालय पर जिला अध्यक्ष दिनेश टंडन की अध्यक्षता में संपन्न हुई, जिसमें आजादी की अमृत महोत्सव कार्यक्रम में व्यापार मंडल ने हर प्रतिष्ठान झंडा लगाने पर चर्चा हुई और देश भक्ति और देश प्रेम को ध्यान में रखते हुए रंगारंग कार्यक्रम के साथ देश की सुरक्षा में अपना बलिदान देने वाले शहीदों के परिवार के सदस्यों को सम्मानित भी किया जाएगा। नगर अध्यक्ष राधेरमण जायसवाल ने कहा की पूरा भारत देश इस समय अमृत महोत्सव को बड़े धूमधाम से मना रहा है जौनपुर उद्योग व्यापार मंडल भी इसमें अपना संपूर्ण योगदान देगा। कार्यक्रम की भव्यता को ध्यान में रखते हुए ऊर्जावान नगर उपाध्यक्ष डॉक्टर संदीप पांडे को कार्यक्रम संयोजक बनाया जाता है, हम उम्मीद करते हैं कि कार्यक्रम को सफल बनाने में डॉक्टर संदीप पांडे अपना पूरा योगदान देंगे, यह कार्यक्रम स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या 14 अगस्त दिन रविवार सायंकाल 5रू30 बजे नगर पालिका टाउन हॉल के मैदान में आयोजित होगा। जिसमें शहर के सभी संभ्रांत नागरिक, सम्मानित व्यापारी एवं सभी संस्थाओं के पदाधिकारी आमंत्रित होंगे। संयोजक डॉ संदीप पांडे ने नगर अध्यक्ष राधेरमण जायसवाल और जिला अध्यक्ष दिनेश टंडन का आभार व्यक्त किया और कहा कि इस कार्यक्रम को हम सभी व्यापार मंडल के पदाधिकारी मिलकर पूर्ण रूप से सफल बनाएंगे, जिसमें जौनपुर नगर और जनपद के सभी तहसीलों से व्यापार मंडल के पदाधिकारियों को आमंत्रित किया जाएगा। प्रदेश उपाध्यक्ष सोमेश्वर केसरवानी और प्रदेश मंत्री महेंद्र सोनकर ने कहा कि इस कार्यक्रम से लोगों में देश प्रेम की भावना का विकास होगा और हमारे देश की रक्षा करने वाले शहीद के परिवार का सम्मान करने का एक अच्छा मौका व्यापार मंडल को मिला है।

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने