खुटहन। दत्तक पुत्री ने निःसंतान मां को दी मुखाग्नि

जौनपुर,खुटहन। क्षेत्र के शेखूपुर सुतौली गॉव निवासी एक नाबालिक दत्तक पुत्री ने सुतौली घाट पर सामाजिक कुरीतियों को नजरअंदाज कर निःसंतान मां के शव को नम आंखों से मुखाग्नि देकर शव का दाह संस्कार किया। मृतक बुजुर्ग महिला विद्या यादव का उक्त गॉव में मायका है। उसकी शादी कानपुर देहात के रहने वाले बांकेलाल यादव से हुई थी। शादी के बाद से दम्पति निःसन्तान थे। चार वर्ष पूर्व विद्या देवी ने अपने भाई श्री साहब यादव की नाबालिक पुत्री नैंसी यादव को गोद ले लिया था। उसके बाद से ही पति पत्नी नैंसी को अपने साथ मे रखकर पालन पोषण के साथ साथ पढाई लिखाई का खर्चा स्वयं वहन कर रही थी। दो वर्ष पूर्व में उनके पति की बीमारी से मृत्यु हो गई थी। तभी से वह कानपुर वाले घर को छोड़कर अपने मायके शेखूपुर में निवास कर रही थी। बीती रात में विद्या देवी का स्वर्गवास हो गया। स्वजनों की सहमति से दत्तक पुत्री नैंसी ने मरणोपरांत मां के शव को मुखाग्नि देकर बेटे बेटी में परम्परागत भेद को मिटाने का प्रयास किया।

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने