धर्मवीर प्रजापति की उपस्थिति में कल प्रातः 9.45 बजे जीपीओ पार्क हजरतगंज से निकाली जाएगी ’अमृत महोत्सव तिरंगा मार्च’

लखनऊः 13 अगस्त, 2022

       
उत्तर प्रदेश के होमगार्डस एवम कारागार राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री धर्मवीर प्रजापति की गरिमामय उपस्थिति में कल प्रातः 9ः45 पर जीपीओ पार्क हजरतगंज से आजादी का ’अमृत महोत्सव तिरंगा मार्च’ अभियान के तहत होमगार्डस विभाग के जवान मोटरसाइकिल रैली की शुरुआत करेंगे। यह रैली जीपीओ पार्क हजरतगंज से प्रारंभ होकर राजभवन के सामने वीआईपी चौराहा विक्रमादित्य मार्ग होते हुए 5 कालीदास मार्ग स्थित मुख्यमंत्री आवास तक जाएगी।
यह जानकारी देते हुए डीआईजी होमगार्ड श्री रणजीत सिंह ने बताया कि देश आजादी का अमृत महोत्सव वर्ष मना रहा है और आदरणीय प्रधानमंत्री एवं माननीय मुख्यमंत्री जी का आवाहन हर घर तिरंगा फहराए जाने का है। इसी क्रम में होमगार्ड विभाग भी इस रैली का आयोजन कर रहा है। इस मार्च का उद्देश्य लोगों को हर घर तिरंगा अभियान से जोड़ना है।

सम्पर्क सूत्र- आशीष सिंह

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने