जौनपुर। अमृत महोत्सव को लेकर 13 अगस्त को तिरंगा यात्रा निकालेंगे व्यापारी

जौनपुर। भारतीय उद्योग व्यापार मण्डल की बैठक नगर के एक लॉज में जिलाध्यक्ष विवेक सिंह की अध्यक्षता में हुई। इस मौके पर स्वतंत्रता दिवस की 75वीं वर्षगांठ पर अमृत महोत्सव को शानदार एवं भव्य स्वरूप प्रदान करने हेतु उपस्थित सदस्यों से विचार-विमर्श किया गया।
साथ ही जिला कार्यकारिणी का विस्तार करते हुये जिलाध्यक्ष श्री सिंह ने संरक्षक पद हेतु श्याम मोहन अग्रवाल, जिला उपाध्यक्ष पद हेतु रवि अग्रहरी, जिला संयुक्त मंत्री पद हेतु प्रवीण शाह, नगर मंत्री पद हेतु संजय जायसवाल एवं सुग्रीव जायसवाल तथा कार्यकारिणी सदस्य हेतु श्री शंकर के नाम की घोषणा किया,जिस पर उपस्थित लोगों ने माल्यार्पण करके स्वागत किया। इसी क्रम में जिला उपाध्यक्ष प्रदीप सिंह रिंकू ने कहा कि आजादी की 75वीं वर्षगांठ को अमृत महोत्सव के रूप में पूरा राष्ट्र मना रहा है। हम सभी व्यापारी बंधु इसे उत्सव के रूप में अवश्य मनायें और जनपद में भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया जाय, जिसका समर्थन करते हुये जय किशन साहू ने कहा कि हम सभी इस तिरंगा यात्रा को भव्य स्वरूप प्रदान करने के लिये अथक प्रयास करेंगे जिसका उपस्थित सभी व्यापारी बन्धुओं ने समर्थन किया। दिलीप सिंह एवं दिलीप जायसवाल ने इस अमृत महोत्सव पर अपने सुझाव देते हुये कहा कि पर्यावरण की परिस्थितियों को देखते हुये अमृत महोत्सव के इस पावन उत्सव में हम सभी को गरीब, दलित, असहाय बंधुओं की भी सहायता करनी चाहिए। साथ ही धर्मेंद्र सिंह रघुवंशी, दिलीप जायसवाल, तरनजीत सिंह ने संयुक्त रूप से कहा कि 13 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर भव्य शोभायात्रा निकाली जाय जिसका नगर के हर चौराहे पर स्वागत द्वार बनाकर स्वागत के साथ जलपान की व्यवस्था हम सभी के द्वारा किया जायेगा। संरक्षक श्याम मोहन अग्रवाल ने शासन द्वारा दिये गये निर्देशानुसार अमृत महोत्सव को शानदार एवं भव्य स्वरूप में मनाने का सुझाव दिया। साथ ही कहा कि हम सभी इस पावन पर्व को महोत्सव के रूप में मनायें और आम जनमानस को प्रेरणा देने का प्रयास करें। जिला महामंत्री आशीष चौरसिया ने सभी सदस्यों को आश्वस्त किया कि आजादी की 75वीं वर्षगांठ को विराट स्वरूप प्रदान करने का प्रयास किया जायेगा। जिलाध्यक्ष विवेक सिंह ने जिला व नगर कमेटी के सभी सदस्यों को आश्वस्त करते हुये कहा कि स्वतंत्रता की 75वीं वर्षगांठ जिसको पूरा राष्ट्र महोत्सव के रूप में मना रहा है, जनपद में यह आयोजन 13 अगस्त की शाम 4 से तिरंगा यात्रा के रूप में झांकियों के साथ एक भव्य स्वरूप होगा। यह यात्रा सद्भावना पुल के बगल स्थित नवदुर्गा शिव मंदिर से प्रस्थान करेगी जो नगर के मुख्य चौराहों, मार्गों से भ्रमण करते हुये अहियापुर मोड़ पर पहुंचकर समाप्त होगी। साथ ही इस महोत्सव के अंतर्गत जहां भी जगह उपलब्ध होगी, वहां पर पौधरोपण अवश्य कराया जायेगा। साथ ही व्यापारियों की किसी भी समस्याओं के समाधान के लिये मैं सतत प्रयासरत रहूंगा। इसी क्रम में नगर अध्यक्ष सर्वेश जायसवाल ने सभी व्यापारी बंधुओं का एवं प्रबंधकारिणी सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुये अमृत महोत्सव को शानदार स्वरूप प्रदान करने का आह्वान किया। बैठक का संचालन जिला मंत्री मनीष देव ने किया। बैठक में विजय केडिया, राजेश जायसवाल, अमित जायसवाल, अभिजीत जायसवाल, विनोद उमर, प्रिंस शाह, अनिल हरलालका, दिनेश जायसवाल, विजय साहू, दीपक केडिया, ओंकार जी, शिव कुमार गुप्ता, विपिन अग्रवाल, लक्ष्मण प्रसाद मद्धेशिया, हीरा लाल मोदनवाल, सुनील जायसवाल, संतोष साहू, दिलीप सिंह, उमेश जायसवाल, अमित जी वैश्य, कृष्ण कुमार सेठ आदि उपस्थित रहे। अन्त में नगर महामंत्री संजय केडिया ने सभी के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया।

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने