अम्बेडकरनगर : अध्यात्मिक चेतना के धनी व धार्मिक भावना के अध्येता एवं सामाजिक सौहार्द समरसता व समन्वय के प्रतीक डॉ इन्दुशेखर उपाध्याय का जन्म जनपद अम्बेडकरनगर के तहसील क्षेत्र जलालपुर के ग्राम सभा पेठिया नदेसर के मूलनिवासी पं. विंध्यवासिनी उपाध्याय के पांच संन्तानो में तृतीय क्रम पर वर्ष 1959 को हुआ।

शैक्षणिक जीवन के साथ साथ उच्च शिक्षा के क्षेत्र में समर्पित स्वरूप से आदर्श स्थापित कर अहर्निश समयनिष्ठता व दायित्वबोध को आत्मसात कर सेवा के 41 वर्ष व्यतीत करने के पश्चात दिनांक 30 जून 2022 के डॉ राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय अयोध्या से सम्बद्ध अनुदानित अशासकीय सहायता प्राप्त महाविद्यालय : संत तुलसीदास पीजी कॉलेज कादीपुर सुल्तानपुर के भूगोल विभागाध्यक्ष व पूर्व प्राचार्य डॉ इन्दुशेखर उपाध्याय सेवा निवृत्त हुए। डॉ उपाध्याय की सम्पूर्ण शिक्षा दीक्षा मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम की पवित्र जन्मस्थली अयोध्या स्थित कामता प्रसाद सुन्दर लाल साकेत स्नातकोत्तर महाविद्यालय से सम्पन्नता के साथ ही वर्ष 1981 में प्रथम आवेदन पर सुल्तानपुर जनपद के कर्मयोगी पं रामकिशोर त्रिपाठी के कृतित्व के रूप में वर्ष 1973 में स्थापित संत तुलसीदास पीजी कॉलेज कादीपुर में भूगोल प्रवक्ता के पद पर हुई। जहां पर डॉ उपाध्याय के द्वारा अपने शैक्षणिक जीवन के 41 वर्षों की निरन्तर व निर्विकार सेवाकाल में महाविद्यालय स्तर पर प्राचार्य पद से लेकर डॉ राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय स्तर पर विद्यापरिषद, कार्य परिषद एवं कोर्ट सभा के सदस्य के रूप में कई महत्वपूर्ण पदों पर सफलतम दायित्व का निर्वाह किया।

डॉ उपाध्याय के सेवानिवृत्त होने पर सुल्तानपुर जनपद के वरिष्ठ भाजपा नेता व महाविद्यालय प्रबन्ध समिति के अध्यक्ष ओमप्रकाश पाण्डेय बजरंगी, प्रबन्धक सौरभ त्रिपाठी, प्राचार्य प्रो आर एन सिंह, पूर्व प्राचार्य डॉ जितेन्द्र कुमार तिवारी, अवध विश्वविद्यालय कार्य परिषद सदस्य व मनोविज्ञान विभागाध्यक्ष डॉ शैलेन्द्र पाण्डेय, डॉ आदित्य नारायण त्रिपाठी, चीफ प्राक्टर डॉ मदनमोहन सिंह डॉ जितेन्द्र कुमार उपाध्याय डॉ सुरेन्द्र प्रताप तिवारी सहित महाविद्यालय परिवार के सभी शिक्षक व शिक्षणेत्तर कर्मियों के द्वारा अपनत्व पूर्ण व सहृदयतामयी अभिव्यक्ति के साथ भावभीनी बिदाई देते हुए अग्रिम सुखमय जीवन की हार्दिक बधाई व शुभकामना दी गयी।

उच्च शिक्षा एवं शैक्षिक परिदृश्य के साथ साथ सामाजिक क्षेत्र में प्रतिष्ठित डॉ इन्दुशेखर उपाध्याय के सेवानिवृत्ति के अवसर पर डॉ राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय अयोध्या के कुलसचिव/परीक्षा नियंत्रक उमानाथ सिंह, चीफ प्राक्टर प्रो अजय प्रताप सिंह, पूर्व एम एलसी ओम प्रकाश त्रिपाठी, पूर्व मंत्री जयनारायण तिवारी, विधायक कादीपुर राजेश गौतम, चिकित्सक डॉ मंगला प्रसाद श्रीवास्तव डॉ संजीव पाण्डेय, पूर्व ब्लाक प्रमुख कादीपुर डॉ श्रवण कुमार मिश्रा, पूर्व चेयरमैन प्रभुराज सिंह, अधिवक्ता जय शंकर तिवारी, दयाराम पाण्डेय, एच पी सिंह, प्रसिद्ध नारायण सिंह, वरिष्ठ पत्रकार पं केशव प्रसाद मिश्रा श्यामचन्द्र श्रीवास्तव विनोद कुमार श्रीवास्तव आदि के द्वारा हार्दिक शुभकामनाएं व्यक्त की गयी।

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने