*9 घंटे तक बाधित रहेगी विद्युत आपूर्ति*


*अयोध्या।*

132 केवी अयोध्या-दर्शन नगर कर्षण उपकेंद्र पारेषण लाइन के लोकेशन नंबर 45 पर टावर निर्माण के  कारण 33 राम की पैड़ी लाईन का प्रतिस्थापन कार्य किया जा रहा है। दिनांक 01/ 07/2022 को प्रातः 08:00 बजे से 17:00 बजे तक इस लाइन को प्रतिस्थापित करने हेतु विद्युत आपूर्ति बाधित हो सकती है। यद्यपि वितरण स्कंध द्वारा उक्त कार्य के निष्पादन अवधि में 33 के०वी० राम की पैड़ी पोषक की आपूर्ति वैकल्पिक आधार पर 33 के०वी० श्री राम चिकित्सालय पोषक या 33के०वी० साकेत पोषक के द्वारा दी जा सकती है।इसी के साथ साथ 11के॰वी॰ चाँदपुर , 11के॰वी॰ कुम्हिया की वैकल्पिक व्यवस्था नहीं हो पाने की स्थिति में उपरोक्त तीनों पोषकों की आपूर्ति कार्य अवधि में बाधित रहेगी।
आपको हो रही असुविधा के लिए खेद है। सहयोग के लिए धन्यवाद। 

डी॰ सी॰ दीक्षित 
अधिशासी अभियन्ता
विद्युत पारेषण खण्ड 
अयोध्या

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने