कर्ज से मुक्ति के लिए- अगर आप कर्ज में डूबे हुए हैं और उसेस निजात चाहते हैं तो रात को सोने से पहले लाल रंग के कपड़े में जौ बांध लें. इसके बाद इसे बैड के नीचे सिरहाने पर रख दें. सुबह ये दाने किसी गरीब या पक्षियों को खिला दें. इससे कर्ज की समस्या से हमेशा के लिए छुटकारा मिल जाएगा।जानिए ज्योतिषाचार्य पंडित अतुल शास्त्री जी से 
आज का राशिफल

मेष 
भावनाओं से ओतप्रोत बने रहेंगे। कारोबार में हो रहे नुकसान की भरपाई होंगी। बुद्धिमत्ता से समस्याओं का समाधान करने में सक्षम होंगे, उत्साह पूर्वक नई योजनाओं में सक्रिय होंगे। आपको न्यायालय से लाभ मिलेगा। 

वृषभ 
जरूरतमंद के लिए भोजन की व्यवस्था करना आपके लिए श्रेयशकरकर रहेगा। आप अपने करियर और पेशे में प्रगति के लिए हर संभव कोशिश जरूर करें‌। गलतियों को स्वीकारते हुए सगे-संबंधियों के बीच अपने रिश्तों को सुधारें।

मिथुन 
 आज योजना बना कर काम करेंगे तो लंबे समय से चली आ रही समस्याओं से आसानी से छुटकारा पा लेंगे। विद्यार्थियों के लिए एवम उनके करियर के लिए अच्छा समय चल रहा है।  परिवार के किसी बड़े सदस्य की तबीयत खराब हो सकती है‌।

कर्क 
आज  संतान संबंधी चिंता में वृद्धि होगी। आपको करियर में उन्नति के नए अवसर मिलेंगे। प्रयासरत कार्यों में आपको सफलता मिलेगी। लेखन कार्य से धन लाभ होगा। आपको मेहनत ज्यादा करनी पड़ेगी और उसका फायदा भी आपको मिलने लगेगा‌।

सिंह 
 किसी सुखद यात्रा पर जाने का अवसर प्राप्त हो सकता है। सन्तान को स्वास्थ्य विकार हो सकते हैं। पुराने काम निपटाने का मन बना सकते हैं‌। लाइफ पार्टनर के साथ घूमने जा सकते हैं‌। पुरानी बातें भूलकर वर्तमान के साथ समझौता करें। 

कन्या 
 सेहत को लेकर उतार चढाव चलते रहने के संकेत हैं। मन में नकारात्मक विचारों का प्रभाव रहेगा। आज आपको दौड़-भाग ज्यादा करनी पड़ सकती है‌। परिवार की समस्याएं परेशान करेंगी। छोटी-छोटी बातों को लेकर परिवार में तनाव की स्थिति पैदा न होने दें।

तुला 
 
 आपकी बिगड़ी हुई किस्मत अचानक खुल जाएगी। आपकी सेविंग खर्च हो सकती है‌। जल्दबाजी में आप कुछ ऐसी बात कह सकते हैं जिससे आपके काम बिगड़ की संभावना है‌। कारोबार विस्तार में किसी मित्र का सहयोग मिल सकता है।

वृश्चिक 
आप अपने प्रेमी से किया हुआ वादा निभाने में असफल साबित हो सकते हैं। अपनी भावनाओं को वश में रखें। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। नौकरी में पदोन्नति की संभावना है लेकिन इनकम में कमी आने के भी योग बन रहे हैं‌। 

धनु 
आज आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। सांसारिक बातें भूलकर आध्यात्मिक प्रवृत्तियों में लीन रहेंगे। मानसिक शान्ति रहेगी, परन्तु बातचीत में संयत रहें। ऑफिस में कुछ लोग बात या जानकारी आपसे छिपाने की कोशिश कर सकते हैं‌। बिजेनस में बंपर धन लाभ होगा।

मकर  
 आपका रूके हुए काम बन जायेंगे। किसी भवन या सम्पत्ति से धनार्जन के साधन बन सकते हैं। समय का सदुपयोग करें .आलस्य में अपना समय नष्ट ना करें। व्यावहारिक तथा सामाजिक कार्य के लिए बाहर जाने के अवसर मिल सकते हैं।

कुंभ 
 वित्तीय स्तर पर स्थिति अच्छी रहेगी। सार्वजनिक जीवन में आपकी मान- प्रतिष्ठा बढ़ेगी। क्रोध एवं आवेश की अधिकता भी रहेगी। रोग एवं शत्रु परास्त होंगे और आपको नए तरह के कार्य से लाभ मिलेगा। पितृपक्ष की ओर से आपको लाभ हो सकता है।

मीन राशि 
आज मेहनत की भी अधिकता रहेगी। मानसिक शान्ति रहेगी। आज आपको अपने आत्म सम्मान को लेकर के चिंतित होने की जरूरत नहीं है। प्रेमी या जीवनसाथी के साथ समय बिताएंगे‌।  पेट के दर्द से परेशानी हो सकती है।

ज्योतिष सेवा केन्द्र
ज्योतिषाचार्य पंडित अतुल शास्त्री
09594318403/09820819501
email.panditatulshastri@gmail.com
www.Jyotishsevakendr.in.net

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने