जौनपुर। दो पक्षों में हुई मारपीट सात लोग हुए घायल

जौनपुर। महराजगंज थाना क्षेत्र के गोन्दालपुर गांव में दो पक्षों के बीच जमीनी विवाद को लेकर हुई मारपीट में सात लोग घायल हो गए। जहां घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र महराजगंज प्राथमिक उपचार करने के बाद पांच की हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। एक पक्ष की तहरीर पर आठ नामजद व एक अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। जानकारी के अनुसार गोन्दऻलपुर निवासी जमुना प्रसाद प्रथम पक्ष खरगोन बिंद के बीच लगभग 13 वर्षों से जमीनी विवाद चल रहा था। ऐसे में सुबह  विवाद को लेकर दोनों पक्षों में मारपीट हो गया, जिसमें प्रथम पक्ष जमुना प्रसाद बिंद के पुत्र अजय कुमार कन्हैया लाल पुत्र रामकरण जमुना प्रसाद पुत्र रामकरण सूरजपुर कन्हैया राजकुमार पुत्र जमुना दिलीप पुत्र जमुना विजय पुत्र जमुना घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस सभी घायलों को एंबुलेंस द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले आई जहां जहां कन्हैया जमुना सूरज राजकुमार दिलीप विजय को गंभीर चोट होने के कारण जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। इस संबंध में थाना प्रभारी संतोष कुमार शुक्ला ने बताया कि प्रथम पक्ष जमुना के तहरीर पर द्वितीय पक्ष खरगोन दीपक शैलेंद्र राकेश पप्पू अरविंद जाने व एक अज्ञात के खिलाफ तहरीर के आधार पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज करके पुलिस अपनी कार्रवाई कर रही है।

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने