सशस्त्र सैन्य बलों/अर्द्धसैनिक बलों के सेवारत एवं सेवानिवृत्त अधिकारियों/कर्मचारियों
की राजस्व विभाग से संबंधित समस्याओं का शीघ्र निस्तारण हो

- सुधीर गर्ग


लखनऊ: 16 जून, 2022
प्रदेश के प्रमुख सचिव राजस्व श्री सुधीर गर्ग ने समस्त जिलाधिकारियों को निर्देश दिये है कि सशस्त्र सैन्य बलों/अर्द्धसैनिक बलों के सेवारत एवं सेवानिवृत्त अधिकारियों/कर्मचारियों की राजस्व विभाग से संबंधित समस्याओं का शीघ्र निस्तारण सुनिश्चित कराये। उन्होंने कहा कि सशस्त्र बल के कार्मिक विषम एवं चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में भी अपनी जान की परवाह किए बगैर देश की सेवा एवं सुरक्षा में तत्पर रहते हैं। उन्होंने निर्देशित किया कि सैन्य बलों के कार्मिको एवं उनके परिवारजनों केा भी राजस्व से संबंधित कार्यों का निस्तारण/समाधान कराने हेतु तहसील सहित विभिन्न कार्यालयों के चक्कर न लगना पडे़ और उनके साथ सम्मान पूर्वक व्यवहार करते हुए उनकी समस्याओं का शीघ्र निस्तारण कराना सुनिश्चित करे।

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने