अम्बेडकर नगर। 
सुरेन्द्र शर्मा हिन्दी संवाद न्यूज
उत्तर प्रदेश के अम्बेडकर नगर जिले में अलीगंज थाना क्षेत्र के आसोपुर गांव में उस समय हड़कंप मच गया जब घाघरा नदी में नहाने गए किशोर की डूबकर मौत हो गई। घाट पर मौजूद दोस्त ने चीख पूकार मचाई। आवाज सुनकर आस पास के लोग मौके पर पहुंचे। लोगों ने मामले की जानकारी अलीगंज पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने गोताखोरों की मदद से शव को बाहर निकाला। वहीं घटना के बाद परिजनों का रो रो कर बुरा हाल हो गया है।    मिली जानकारी के मुताबिक 14 वर्षीय किशोर अपने दोस्तों के साथ घाघरा नदी में नहाने गया था। इसी दौरान किशोर अचानक गहरे पानी में चला गया। जिससे नदी में डूब गया। फिलहाल इस मामले में पुलिस ने शव को अभिरक्षा में लेकर विधिक कार्रवाई में जुट गई है।

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने