26 अप्रैल 2022
अम्बेडकर नगर ÷ फैजाबाद - अंबेडकर नगर स्थानीय निकाय प्राधिकारी क्षेत्र से भाजपा के नव निर्वाचित विधान परिषद सदस्य डाक्टर हरि ओम पाण्डेय को तिलक हाल में विधान परिषद सभापति कुंवर मानवेंद्र सिंह ने मंगलवार को मुख्य मंत्री योगी आदित्यनाथ और उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य की उपस्थिति में पद और गोपनीयता की शपथ दिलाया।भाजपा ने विधान परिषद चुनाव में 36 में से 33 सीटें जीती है।
        शपथ ग्रहण करने के उपरान्त नव निर्वाचित विधान परिषद सदस्य डाक्टर हरि ओम पाण्डेय ने कहा कि दोनों जनपदों के पंचायत और नगर पालिका परिषद के जनप्रतिनिधियों द्वारा सुझाए विकास की कार्यों को समय से पूरा करना उनकी पहली प्राथमिकता होगी।उन्होंने कहा कि जनप्रतिनिधियों की मान और सम्मान की रक्षा करना उनका लक्ष्य में शामिल है।उन्होंने कहा कि जल्द ही वह प्रदेश के मुख्य मंत्री योगी आदित्यनाथ जी से मिलकर दोनों जनपदों की विकास की रूप रेखा बना कर बड़ी बजट पास करवा कर दोनो क्षेत्रों का ऐतिहासिक विकास करवाएंगे।
         डाक्टर हरि ओम पाण्डेय के विधान परिषद की सदस्यता ग्रहण करने पर भाजपा जिलाध्यक्ष डाक्टर मिथिलेश त्रिपाठी,जिला पंचायत अध्यक्ष श्याम सुन्दर वर्मा,पूर्व मंत्री धर्म राज निषाद,पूर्व विधायक संजू देवी,अनीता कमल,सुभाष राय,त्रिवेणी राम,चेयर मैन सरिता गुप्ता,पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष सुधीर सिंह मिंटू,पूर्व जिलाध्यक्ष कपिल देव वर्मा,पूर्व विधान सभा प्रत्याशी अवधेश द्विवेदी,पूर्व जिलाध्यक्ष डाक्टर राजित राम त्रिपाठी,राम प्रकाश यादव,ज्ञान सागर सिंह,यमुना प्रसाद चतुर्वेदी,रमाशंकर सिंह,शिव नायक वर्मा,ब्लाक प्रमुख संजय सिंह,अनिल वर्मा मौसम,निर्मला सिंह,जिला उपाध्यक्ष मनोज मिश्र,डाक्टर राणा रणधीर सिंह,रमेश चंद्र गुप्ता,रफत एजाज,संतोष कुशवाहा,विमलेंद्र प्रताप सिंह मोनू,सुमन पाण्डेय,डाक्टर रजनीश सिंह,जिला महामंत्री अमरेंद्र कांत सिंह, सुरेश कन्नौजिया, बाबा राम शब्द यादव,दिलीप पटेल देव,जिला मीडिया प्रभारी बाल्मीकि उपाध्याय,जिला मंत्री चंद्रिका प्रसाद,संजय सिंह,विनय पाण्डेय,पंकज वर्मा,दीपक तिवारी,शिव पूजन राजभर,डाक्टर संतोष सिंह,राम किशोर राजभर,डाक्टर विनोद कुमार,आकाश वर्मा,चंदन गोंड,रिंकल सिंह,नंद कुमार तिवारी राना,प्रकाश कुमार तिवारी,दिलीप तिवारी,अमरजीत मौर्य,कुलदीप सिंह,सुभाष वर्मा,आनंद श्रीवास्तव,डाक्टर अनुपम पाण्डेय, संजीव मिश्र , गोपाल कसोधन, देवेश मिश्र,गौरव श्रीवास्तव आदि ने बधाई दी है।

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने