अंबेडकर नगर ÷ भारतीय जनता के अपने विचारों से जन जन को जोड़ने की अभियान के अंतर्गत चलाए जा रहे माइक्रो डोनेशन के कार्यक्रम में बृहस्पतिवार को भाजपा जिलाध्यक्ष द्वारा पदाधिकारियो के साथ जूम ऐप पर की बैठक ने अभियान में तेजी ला दी है।
       भाजपा जिलाध्यक्ष डाक्टर मिथिलेश त्रिपाठी ने बृहस्पतिवार को सुबह भाजपा जिला पदाधिकारियों,मोर्चो, प्रकोष्ठों,विभाग के जिला पदाधिकारियों सहित मंडल अध्यक्ष गणों के साथ की गई बैठक में कहा कि प्रत्येक जिम्मेदार पदाधिकारी को 100 लोगों को भाजपा के विचारों से जोड़ने वाले अभियान माइक्रो डोनेशन करवाना है।उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं को उत्साहित करते हुए कहा कि जिस पदाधिकारी द्वारा सर्वाधिक लोगों का माइक्रो डोनेशन करवाया जायेगा।उसका सम्मान पार्टी की बैठक में किया जायेगा।डाक्टर मिथिलेश त्रिपाठी ने कहा कि संगठन हिट में नए ऊर्जा,विश्वास और संकल्प के साथ आगे बढ़कर पार्टी के प्रति समर्पण भाव से 2024 का लक्ष्य पूरा करने का कार्य हमें करना है।
            भाजपा युवा मोर्चा नगर अध्यक्ष सत्यम ओझा के तत्वावधान में कलेक्ट्रेट परिसर में लगे माइक्रो डोनेशन कैंप में भाजपा जिलाध्यक्ष डाक्टर मिथिलेश त्रिपाठी ने भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ पहुंच कर 58 लोगों से माइक्रो डोनेशन करवाया।डाक्टर मिथिलेश त्रिपाठी ने लोगों से डोनेशन करवाते समय कहा कि भाजपा माइक्रो डोनेशन अभियान के अंतर्गत प्रत्येक परिवार में अपनी विचार धारा को पहुंचाने का कार्य कर रही है।उन्होंने कहा कि पार्टी का लक्ष्य धन राशि नहीं है।पार्टी का लक्ष्य अधिक से अधिक लोगों तक अपनी पहुंच को बनाना है।
       जूम ऐप पर हुई बैठक और कलेक्ट्रेट में लगे डोनेशन कैंप में प्रमुख रूप से भाजपा जिला उपाध्यक्ष रफत एजाज,सुमन पाण्डेय,विमलेंद्र प्रताप सिंह मोनू,जिला महामंत्री दिलीप पटेल देव,बाब राम शब्द यादव,अमरेंद्र कांत सिंह,जिला मीडिया प्रभारी बाल्मीकि उपाध्याय,जिला मंत्री संजय सिंह,विनय पाण्डेय,चंद्रिका प्रसाद,सुनील पासवान,पंकज वर्मा,जिला कोषाध्यक्ष रितु बहल,महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष रिंकल सिंह,जिला आईटी संयोजक मनीष मिश्र,सोशल मीडिया संयोजक शाश्वत मिश्र,प्रधान अभिषेक सिंह सिंटू,भाजपा नेता नंद कुमार तिवारी राना,दीपक तिवारी,सुरेश अग्रहरि,ओमकार विश्वकर्मा,हितेंद्र सिंह,युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष अखंड प्रताप वर्मा,युवा मोर्चा के अनमोल चौरसिया,ऋषभ सेठ,शुभम पाण्डेय, शिवांश उपाध्याय,आदर्श तिवारी,सोल्जर गुप्ता,हैप्पी गुप्ता,अजीत तिवारी,मृत्युंजय उपाध्याय आदि शामिल रहे।

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने