● गुरु तेगबहादुर जी के प्रकाश पर्व को आयोजित कर पीएम मोदी ने बढ़ाया सिखों का मान:  इकबाल सिंह लालपुरा

● जल्दी उत्तर प्रदेश के दौरे में बहराइच आएंगे अल्पसंख्यक आयोग के राष्ट्रीय अध्यक्ष

● अल्पसंख्यक आयोग के राष्ट्रीय अध्यक्ष से मिला उत्तर प्रदेश सिख प्रतिनिधिमंडल 




 बहराइच। सिख समाज का एक प्रतिनिधि मंडल राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग के राष्ट्रीय अध्यक्ष सरदार इक़बाल सिंह लालपुरा से मिलकर लालकिले में आयोजित प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा श्री गुरु तेग बहादुर जी के 400 वें प्रकाश पर्व के लिए सिख समाज की तरफ से आभार व्यक्त किया।भाजपा नेता गुरप्रीत सिंह बग्गा एवं अवध क्षेत्र अल्पसंख्यक मोर्चा के उपाध्यक्ष सरदार परविंदर सिंह सम्मी के नेतृत्व में सिख प्रतिनिधि मंडल राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग दिल्ली पहुँच कर राष्ट्रीय अध्यक्ष इक़बाल सिंह लालपुरा  से भेंट कर गुरुपर्व की बधाई दी और गुरुघर का सिरोपा व पुष्प गुच्छ भेंट किया। इस दौरान उत्तर प्रदेश के सिखों की समस्याओं पर चर्चा हुई।परविंदर सिंह सम्मी ने राष्ट्रीय अध्यक्ष को बताया कि बहराइच शहर, मटेरा, मिहींपुरवा, बलहा में सिख काफी संख्या में हैं और ग्रामीण क्षेत्र कृषि पर निर्भर है। जिले में लगभग 26  गुरूद्वारे हैं।  ऐसे कई गुरूद्वारे हैं जिसमे सड़कों की समस्याएं भी हैं। भाजपा सरकार  बनने के बाद अधिकतर मार्गों को बनवा दिया गया है। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने समस्त गुरुद्वारों की सूची मांगी है जिससे सभी मार्गों को बनवाया जा सके। सिख समाज की सभी समस्याओं का निवारण किया जायेगा  जल्द ही उत्तर प्रदेश के दौरे में बहराइच आने की बात कही। उन्होंने कहा कि भारत सरकार के द्वारा सिख समाज की हर समस्यों का निवारण सर्वोपरी रखा जाता है।लालकिले पर 400वें कार्यक्रम आयोजित कर भारत सरकार ने सिख समाज का मान बढ़ाया है। साथ ही गुरु तेग बहदुर जी के प्रकाश पर्व पर  400 रूपये के सिक्का जारी किया।इस मौके पर वरिष्ठ भाजपा नेता गुरुप्रीत सिंह बग्गा, जिला महामन्त्री अल्पसंख्यक मोर्चा बलरामपुर समप्रीत सिंह, जिला मंत्री बहराइच लखबीर सिंह, राष्ट्रीय सिख सांगत के उपाध्यक्ष करतार सिंह, गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा धनौली के अध्यक्ष चरणजीत सिंह शामिल रहे।

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने