जलालपुर ,अम्बेडकर नगर : रामनवमी के पावन पर्व पर जलालपुर नगर में विश्व हिन्दू परिषद के तत्वावधान में भगवान श्रीराम की भव्य शोभायात्रा निकाली गई। पूरे नगर में भक्तिमय वातावरण रहा और श्रद्धालुओं ने ‘जय श्री राम’ के जयकारों से पूरे वातावरण को गुंजायमान कर दिया। शोभायात्रा का शुभारंभ अयोध्या चौक से विधिवत पूजन-अर्चन के बाद हुआ। यात्रा शहीद पार्क, यादव चौराहा और जमालपुर चौराहा होती हुई श्री शीतला मठिया मंदिर पहुंची, जहाँ जाकर इसका समापन हुआ। झांकियों, भगवा ध्वजों और भक्ति गीतों से सजी यह यात्रा शहर के प्रमुख मार्गों से गुज़री, जहाँ हर ओर भक्ति का उल्लास देखने को मिला।
विश्व हिन्दू परिषद के जिलाध्यक्ष ह्रदयमणि मिश्र ने कहा, “रामनवमी की यह शोभायात्रा केवल एक धार्मिक आयोजन मात्र नहीं है, बल्कि यह हमारी सनातन संस्कृति और सामाजिक समरसता का जीवंत प्रतीक है। जलालपुर नगर की जनता ने जिस उत्साह और श्रद्धा के साथ इस यात्रा में भाग लिया, वह अद्वितीय है। विश्व हिन्दू परिषद सदैव इस प्रकार के सांस्कृतिक और धार्मिक आयोजनों को गौरवान्वित करती रहेगी।”वहीं विश्व हिन्दू परिषद के नगर अध्यक्ष आदित्य मिश्र ने बताया, “इस वर्ष की शोभायात्रा में सभी वर्गों के लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।संरक्षक ओम प्रकाश सिंह के संरक्षण में नगर इकाई द्वारा किया गया। शोभायात्रा का नेतृत्व नगर अध्यक्ष आदित्य मिश्र, नगर मंत्री अंकित यादव और बजरंग दल संयोजक सत्यम यादव ने किया। भाजपा नेताओं, व्यापारी संगठनों, आरएसएस के पदाधिकारियों एवं स्थानीय नागरिकों ने मिलकर इस आयोजन को भव्य बनाया। विश्व हिन्दू पारिषद के पदाधिकारियों ने व्यवस्था की कमान संभाली.इस अवसर पर विहिप के विशाल गौड़, अभिनव मिश्र, पंकज सोनकर, सर्वेश जायसवाल, दिलीप सोनी, सुमित अग्रहरिा सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।.
इस अवसर पर भाजपा अयोध्या जिला प्रभारी मिथिलेश त्रिपाठी, जिला मंत्री पंकज वर्मा, पूर्व जिलाध्यक्ष राम प्रकाश यादव,बृजेश सिंह,किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष राम किशोर राजभर, भाजपा नगर अध्यक्ष संदीप अग्रहरि,दीपक त्रिपाठी, अंशुमान सिंह वरिष्ठ नेता संजीव मिश्र, सुरेश गुप्ता, सुरेंद्र सोनी,शिवराम मिश्र, बेचन पांडे , देवेश मिश्र,केशव श्रीवास्तव,मानिकचंद सोनी,डॉ महेंद्र प्रताप चौहान,, व्यापार मंडल जिलाध्यक्ष आनंद जायसवाल, मंडल अध्यक्ष सुभम पांडे,नगर उपाध्यक्ष दीपचन्द सोनी, नगर कार्यवाह अभिषेक उपाध्याय,शाश्वत मिश्र,नवनीत मिश्र,अरुण मिश्र,ओमप्रकाश पांडे, लकी,, बृजेश चौहान, सीताराम अग्रहरि,प्रह्लाद शर्मा,अनुज सोनकर, सत्यम यादव,आदित्य गोयल, सुशील जायसवाल, दीपेश चतुर्वेदी ,नगर महामंत्री आनंद मिश्र,कृष्ण गोपाल गुप्ता, बबलू त्रिपाठी ,आशीष सोनी, विकास सोनकर, गौरव उपाध्याय,रामलाल देवर्षि,पिछड़ा मोर्चा नगर अध्यक्ष सोनू गौड,दिनेश चौधरी, अजीत निषाद,रामवृक्ष भार्गव,दुर्गेश अग्रहरि, आकाश अग्रहरि , अमित गुप्ता,विनय मिश्र,देवेन्द्र मिश्र समेत मौजूद रहे. सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिगत एसडीएम राहुल गुप्ता, सीओ अनूप कुमार सिंह और कोतवाल अजय प्रताप यादव पुलिस बल के साथ यात्रा के दौरान मौजूद रहे। उनकी सतर्कता और यात्रा मार्ग के समुचित प्रबंधन से यह आयोजन बिना किसी बाधा के संपन्न हुआ। यह संपूर्ण आयोजन धार्मिक उत्साह, सामुदायिक एकता और सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण का अद्भुत उदाहरण रहा।

एक टिप्पणी भेजें
If you have any doubts, please let me know