जलालपुर, अम्बेडकर नगर। श्री रामलीला सेवा समिति द्वारा रामलीला मैदान जलालपुर में प्रभु श्रीरामचन्द्र जी का जन्मोत्सव अत्यंत भव्य एवं भक्तिमय वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता श्री रामलीला सेवा समिति अध्यक्ष संजीव मिश्र ने की। पूरा मैदान आस्था और भक्ति के रंग में रंगा रहा। विशेष पूजा-अर्चना, मधुर भजन-कीर्तन एवं विशाल प्रसादी वितरण ने पूरे वातावरण को आध्यात्मिक बना दिया।
मुख्य यजमान की भूमिका राधेश्याम शुक्ल और विकास निषाद ने सपत्नीक निभाई, पंडित रामदौर मिश्र ने विधि-विधान से पूजा संपन्न कराई। श्रद्धालु 'भए प्रगट कृपाला दीनदयाला' का गुणगान करते हुए भक्तिमय रस में डूबे रहे।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से एसडीएम राहुल गुप्ता, कोतवाल अजय प्रताप यादव, पूर्व जिलाध्यक्ष राम प्रकाश यादव ,चन्द्रिका प्रसाद,अतेन्द्र त्रिपाठी,नगर अध्यक्ष संदीप अग्रहरि,महेंद्र नाथ तिवारी, आशुतोष श्रीवास्तव , सुरेंद्र सोनी,विमलेश दुबे, राम किशोर राजभर, कृष्ण गोपाल गुप्ता, राम चन्द्र जायसवाल, विनोद मेहरोत्रा, आशाराम मौर्य,ओमप्रकाश पांडे, दिलीप यादव, शिवम आर्या, शिवराम मिश्र, बबलू त्रिपाठी,जनमेजय मिश्र सहित श्रद्धालुओं ने उपस्थित होकर प्रभु श्रीराम का आशीर्वाद प्राप्त किया।
गायक अंकुर तिवारी ने भक्ति भजनों को गाकर कार्यक्रम को भक्तिमय कर दिया. समिति के पदाधिकारियों ने इस आयोजन की सफलता में सक्रिय योगदान दिया, जिससे यह आयोजन यादगार बन गया।

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने