अंबेडकर नगर ÷ भारतीय जनता पार्टी ने स्थानीय प्राधिकारी क्षेत्र अयोध्या - अंबेडकर नगर की विधान परिषद के चुनाव में अपने प्रत्याशी पूर्व सांसद हरिओम पांडेय को विजय दिलाने की व्यूह रचना तेजी से शुरू कर दिया है।
            भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पश्चिम बंगाल के सांसद दिलीप घोष ने कहा कि बंगाल में तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने अराजकता और हिंसा का माहौल कायम कर रखा है।उन्होंने कहा कि चुनाव के बाद से अबतक बंगाल में लगभग 200 कार्यकर्ताओं और हिंदुओं की हत्या हिंसा में हो चुकी है।बंगाल अत्यंत दुखद और संकट की स्थिति से गुजर रहा है।उन्होंने कहा कि मुख्य मंत्री योगी आदित्यनाथ जी के नेतृत्व और परिश्रमी कार्यकर्ताओं की मेहनत से उत्तर प्रदेश उत्तम प्रदेश बनने की तरफ बढ़ रहा है।
           भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सांसद दिलीप घोष का भाजपा जिला कार्यालय में भाजपा जिलाध्यक्ष डाक्टर मिथिलेश त्रिपाठी ने स्वागत करते हुए कहा कि पश्चिम बंगाल में भाजपा ने कार्यकर्ताओं की त्याग और बलिदान से भाजपा 2 सीटों से बढ़कर 77 सीटों पर कामयाबी हासिल किया है।
         भाजपा जिलाध्यक्ष डाक्टर मिथिलेश त्रिपाठी की अध्यक्षता में जिला कार्यालय अटल भवन में भाजपा जिला पदाधिकारी,मोर्चा जिलाध्यक्ष,मण्डल अध्यक्ष गण के साथ शनिवार को बैठक सम्पन्न हुई।बैठक की अध्यक्षता करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ मिथिलेश त्रिपाठी ने कहा कि भाजपा प्रत्याशी पूर्व सांसद हरिओम पांडेय पूरी मेहनत और क्षमता के साथ चुनाव को चुनौती के रूप में स्वविकार करते हुए जनपद के सभी जन प्रतिनिधियों से संपर्क कर रहे हैं।उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता पूरी ईमानदारी और मेहनत से कार्य कर चुनाव में विजय की योजना रचना के साथ कार्य कर रहे हैं।परिणाम जो भी हो लेकिन भाजपा कार्यकर्ता संगठन के हर दिशा निर्देश का पालन करने का हर सम्भव प्रयास करता है।
          बैठक की जानकारी देते हुए भाजपा जिला मीडिया प्रभारी बाल्मीकि उपाध्याय ने बताया कि विधान परिषद चुनाव में विजय प्राप्त करने के प्रमुख बिंदुओं पर चर्चा किया गया।
          बैठक में प्रमुख रूप से भाजपा जिला उपाध्यक्ष मनोज मिश्रा,रमेश चंद्र गुप्त,सुमन पांडेय,रफत एजाज़,डाक्टर रजनीश सिंह,जिला महामंत्री अमरेंद्र कांत सिंह,बाबा राम शब्द यादव,सुरेश कन्नौजिया,दिलीप पटेल देव,जिला आईटी संयोजक मनीष मिश्र,जिला सोशल मीडिया प्रमुख शाश्वत मिश्र,युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष आकाश वर्मा,किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष राम किशोर राजभर,शिव पूजन राजभर,विनय पाण्डेय,रणंजय सिंह,अरविंद सिंह डिंपू,राजेश सिंह,भरत शुक्ल,गगन मिश्र,अमित सिंह,गौरव श्रीवास्तव,दिलीप तिवारी,रवि सिंह चौहान,सुनील गुप्ता,राजा राम मौर्य,सुनील गुप्ता,अभिषेक निषाद,भगवान पाण्डेय,सदा राम वर्मा,अनुराग जायसवाल,रमेश यादव,हितेंद्र सिंह आदि शामिल रहे।

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने