बोर्ड परीक्षा के इंटरमीडिएट का अंग्रेजी प्रश्न पत्र लीक होने से निरस्त हुई परीक्षाएं छात्राओं ने दिया ये जवाब

Up Broad exam गोंडा समेत 24 जिलों में यूपी बोर्ड की इंटरमीडिएट परीक्षा के अंग्रेजी विषय का प्रश्न पत्र लीक हो जाने के कारण छात्र छात्राओं को परीक्षा केंद्र पर पहुंचने के बाद मायूस होकर वापस लौटना पड़ा। जिसको लेकर छात्र-छात्राओं में गुस्सा व गम का माहौल देखा गया।

 

गोंडा

Published: March 30, 2022 04:56:52 pm

बुधवार को जिले के 143 केंद्रों पर इंटरमीडिएट अंग्रेजी विषय का प्रथम प्रश्न पत्र था। लगभग छात्र-छात्राएं परीक्षा केंद्र पहुंच चुके थे। द्वितीय पाली में 2 से 5 बजे के बीच परीक्षा संपन्न होनी थी। बोर्ड से प्रश्न पत्र के निरस्त होने की सूचना मिलने के बाद छात्र छात्राओं के पैर तले जमीन खिसक गई। उन्हें मायूसी के साथ वापस लौटना पड़ा। परीक्षा देने आई एम्स इंटर कॉलेज के 12वीं की छात्रा अर्पिता शर्मा ने बताया कि मेरा सेंटर राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में आया हुआ था। हम यहां डेढ़ बजे पहुंचे तो पता चला कि पेपर लीक हो गया है। पेपर लीक होना ठीक नहीं होता है। उसने बड़े ही बेबाकी के साथ कहा प्रश्न पत्र लीक होने के मामले में सरकार को ना घेरा जाए। क्योंकि सरकार तो सिर्फ आदेश देती है। उसका अनुपालन सरकारी कर्मचारियों को करना होता है। पेपर लीक होने से छात्र छात्राओं को बहुत दुख होता है। किसी अध्यापक ने अपने सुख के लिए पेपर को लीक कर दिया। छात्रा ने बताया कि 2 साल पेपर ही नहीं हुआ। उसके बाद हम लोगों को प्रैक्टिकल की डेट दी गई। दो बार डेट बदली गई। ऐसे में छात्रों को टाइम का मैनेजमेंट करना पड़ता है। उसने सवाल खड़ा किया कि क्यों हम सभी छात्र-छात्राओं की जिंदगी से खिलवाड़ किया जा रहा है। वहीं एक दूसरी छात्रा ने बताया कि हम लोग परीक्षा देने आए थे। यहां पर पहुंचने के बाद पता चला की पेपर लीक हो गया है। हम लोग बहुत दुखी हैं। दिन रात मेहनत करके परीक्षा देने आए थे। इससे सभी छात्र छात्राओं को समस्या हुई है। एक प्रश्न के जवाब में उसने बताया कि तैयारी तो हम लोगों को दोबारा नहीं करनी पड़ेगी। क्योंकि हम लोगों ने तैयारी ठीक से किया है। लेकिन अभी प्रैक्टिकल भी बाद में कर दिया गया है। उसकी भी परीक्षा देनी है। यह परीक्षा देने के बाद घर थोड़े बैठ जाना है। अगली परीक्षा की तैयारी भी करना है। इस संबंध में जिला विद्यालय निरीक्षक राकेश सिंह ने बताया कि बुधवार को इंटरमीडिएट के अंग्रेजी का प्रश्न पत्र 2 बजे से 5 बजे के बीच होना था। बोर्ड द्वारा सूचना मिली प्रकटन के कारण गोंडा समेत 24 जनपदों में परीक्षा निरस्त कर दी गई है। अगले तिथि जल्द ही घोषित की जाएगी। ताकि बच्चों को समय से सूचना दिया जा सके। आगे की परीक्षाएं सुचार रूप से चलती रहेगी।
img-20220330-wa0001.jpg
गोंडा से रिपोर्ट_प्रशांत मिश्रा। 
9451037631

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने