अंबेडकर नगर ÷ भारतीय जनता पार्टी राजनीति दल के साथ साथ एक वैचारिक दल भी है जिसमें सर्व समाज की चिन्तन और देश हित की चिंता हर समय की जाती है।भाजपा सत्ता को सुख भोगने के लिए नहीं बल्कि समाज हित में कार्य करने का उपयुक्त मध्यम मानती है।देश के विकास के लिए ग्राम पंचायत और क्षेत्र पंचायत की अहम भूमिका होती है।भाजपा की मोदी जी और योगी जी की केंद्र और प्रदेश सरकार ने इन समितियों के द्वारा विकास की गंगा को गांव गली में पहुंचाया है।
        उक्त विचार भाजपा जिलाध्यक्ष डाक्टर मिथिलेश त्रिपाठी ने स्नेह होली मिलन कार्यक्रम में उपस्थित जनप्रतिनिधियों को सम्बोधित करते हुए भीटी, कटेहरी और जलालपुर विकास खण्ड में व्यक्त किया।उन्होंने कहा कि विधान परिषद सदस्य पद के भाजपा प्रत्याशी हरिओम पाण्डेय की जीत जनपद में विकास की नई गाथा लिखेगी।
        विधान परिषद सदस्य प्रत्याशी हरिओम पाण्डेय ने कहा कि भाजपा की केंद्र और प्रदेश की सरकार ही देश और समाज हित की बात करती है।उन्होंने कहा कि गांव से लेकर शहर तक के विकास की तीव्र गति को भाजपा सरकार ने ही बढ़ाया है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में ग्राम पंचायत से लेकर नगर और जिला पंचायत तक के प्रतिनिधियों का मान और सम्मान की चिंता भाजपा सरकार ने प्राथमिकता के आधार पर किया है।
       जिला मीडिया प्रभारी बाल्मीकि उपाध्याय के अनुसार उपरोक्त कार्यक्रमों में प्रमुख रूप से पूर्व विधायक सुभाष राय,पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष सुधीर सिंह मिंटू,पूर्व जिलाध्यक्ष राम प्रकाश यादव,यमुना प्रसाद चतुर्वेदी,ओम प्रकाश सिंह,रमा शंकर सिंह, ब्लाक प्रमुख अनिल वर्मा मौसम,पूर्व ब्लाक प्रमुख अजय सिंह सिपाही,रमापति मौर्य, प्रधान संघ अध्यक्ष राजेश सिंह, बी डी सी संघ अध्यक्ष दिनेश मौर्य,पंकज वर्मा,पूर्व ज्येष्ठ प्रमुख रवींद्र पाण्डेय,अनन्त राम मिश्र,शिव राम मिश्र,डाक्टर विनोद कुमार, डाक्टर शिव पूजन वर्मा,संजय सिंह सुभाष वर्मा,दिलीप तिवारी,कुलदीप सिंह,सर्वेश सिंह,केशव प्रसाद श्रीवास्तव,संजीव मिश्र,राजा राम मौर्य,सुनील गुप्ता,अमर नाथ सिंह, देवेश मिश्र , विकास निषाद, अमर जीत मौर्य,कुलदीप अग्रहरि,सुनीता चौहान,अभिमन्यु अग्रहरि,दीपक शुक्ल,श्याम कुमार मौर्य सहित काफी संख्या में ग्राम प्रधान,बी डी सी सदस्य,सभासद उपस्थित रहे।

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने