बुलन्दशहर के निर्माणाधीन समेकित विशेष माध्यमिक विद्यालय के निर्माण कार्य हेतु दो करोड़ रूपये मंजूर

लखनऊः दिनांक: 31 दिसम्बर, 2021


प्रदेश सरकार ने चालू वित्तीय वर्ष 2021-22 में जनपद बुलन्दशहर में निर्माणाधीन समेकित विशेष माध्यमिक विद्यालय के निर्माण कार्य हेतु दो करोड़ रूपये मंजूर किये हैं। मंजूर की गयी धनराशि व्यय की स्वीकृति सहित निदेशक, दिव्यांगजन सशक्तीकरण को उपलब्ध करा दी गई है।
विशेष सचिव, दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग की ओर से इस संबंध में आवश्यक आदेश जारी कर दिये गये हैं। जारी आदेशानुसार इस धनराशि का आहरण एवं व्यय आवश्यकतानुसार व नियमानुसार किये जाने का पूर्ण दायित्व निदेशक, दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग एवं कार्यदायी संस्था का होगा। स्वीकृत धनराशि के आहरण एवं व्यय में वित्तीय हस्तपुस्तिका के सुसंगत प्राविधानों, समय-समय पर निर्गत शासनादेशों/आदेशों का अनुपालन निश्चित किया जायेगा।

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने