20 माह बाद फिर से शुरू होगा जन आहार रेस्टूरेंट इसमें स्टेशन पर यात्रियों को खान-पान की सुविधा मिलेगी। संक्रमण काल से पहले स्टेशन पर आने वाले इन यात्रियों को जन आहार रेस्टूरेंट का लाभ मिलता था। आईआरसीटीसी द्वारा संचालित यह रेस्टूरेंट कैंट स्टेशन के प्रथम तल पर स्थित यात्री विश्रामालय के पास स्थित है। वातानुकूलित जन आहार में पहले की तरह यात्रियों के खान-पान संबंधी सारी सुविधाएं उपलब्ध होंगी। इसमें ब्रेकफास्ट, लंच और डिनर के साथ अन्य प्रकार के व्यंजनों की व्यवस्था होगी।आईआरसीटीसी के अधिकारियों की मानें तो जन आहार को दीपावली से ही शुरू करना था। अंदर कुछ निर्माण कार्य किया जा रहा है, जिसके चलते इसे नवंबर माह के अंत तक शुरू किया जाएगा।

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने