दाउदपुर गांव के जंगल में शुक्रवार की शाम तेंदुआ ने हमला कर बुजुर्ग सहित दो लोगों को जख्मी कर दिया। घटना के समय वृद्ध गेहूं पिसाकर घर लौट रहे थे, जबकि महिला बकरी चरा रही थी। घटना में महिला का मुंह व हाथ और वृद्ध की उंगली को तेंदुओ नोच ले गया। दोनों घायलों को उपचार के लिए संयुक्त चिकित्सालय चकिया में भर्ती कराया गया। जहां डाक्टरों ने वृद्ध की हालत गंभीर देख रेफर कर दिया।दाउदपुर गांव निवासी सरयू वनवासी(70) शुक्रवार की शाम गेहूं पिसाकर जंगल के रास्ते घर लौट रहे थे। तभी झाड़ियों से निकलकर तेंदुआ ने उन पर हमला कर दिया। सरयू ने डटकर तेंदुआ का सामना किया और उसे भगा दिया। लेकिन तेंदुआ ने उनके एक हाथ को बुरी तरह जख्मी कर दिया।हाथ की दो उंगलियों को वह खा गया। इसके बाद तेदुंआ जंगल में बकरी चरा रही कलावती(50) पर झपटा, और उनका मुंह और हाथ नोंच ले गया। जानकारी होते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण लाठी-डंडा लेकर मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों के प्रयास करने पर तेंदुआ का पता नहीं चला। दोनों घायलों को जिला संयुक्त चिकित्सालय चकिया में भर्ती कराया गया। घटना से क्षेत्रीय लोगों में दहशत व्याप्त है। लोगों ने बताया कि क्षेत्र में अभ्यारण्य होने के बावजूद इस क्षेत्र में तेंदुए का आना आश्चर्य से कम नहीं है।

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने