124 परिषदीय विद्यालयों में पढ़ने वाले 25 हजार से ज्यादा बच्चे शुक्रवार को पूरी तरह डिजिटल हो गए। बेसिक शिक्षा राज्य मंत्री डॉ. सतीश चंद्र द्विवेदी ने ब्लॉक के विभिन्न स्कूलों में बने स्मार्ट क्लास का शुक्रवार को उद्घाटन किया। इसके बाद बच्चों ने प्रोजेक्टर के माध्यम से वीडियो देखकर पढ़ाई की। इस दौरान बच्चे खुश नजर आ रहे थे। इसके अलावा सर्किट हाउस में हुई मंडलीय समीक्षा बैठक में उन्होंने कायाकल्प के कार्यों की समीक्षा की। इस दौरान विद्यालयों में कायाकल्प से जुड़े सभी कार्यों को पूरा करने का निर्देश दिया।
डॉ. सतीश चंद्र द्विवेदी ने सबसे पहले रामेश्वर महादेव मंदिर पहुंचकर दर्शन पूजन किया। इसके बाद उन्होंने सेवापुरी के प्राथमिक विद्यालय हाथी प्रथम, कंपोजिट विद्यालय बेहसूपुर, अमिनी, ठठरा का निरीक्षण भी किया। सेवापुरी ब्लॉक के विद्यालयों का निरीक्षण कर स्मार्ट क्लास रूम की शुरुआत की। भटौली के कंपोजिट देहली विनायक पहुंचे बेसिक शिक्षा मंत्री का बच्चों ने स्वागत किया।
उन्होंने स्मार्ट क्लास में बैठ कर बच्चों से कुछ सवाल पूछे जिसका बच्चों ने सही जवाब दिया। उन्होंने ग्राम प्रधान प्रतिनिधि संतोष और विद्यालय के अध्यक्ष ओमप्रकाश के प्रयासों की सराहना की।




Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने