मूर्ति विसर्जन हेतु शहर को छह जोनो में बांटा गया

,पदाधिकारियों को सौंपे गए दायित्व

बहराइच। श्री मां दुर्गा हिन्दू पूजन महासमिति की एक आवश्यक बैठक महासमिति के महामंत्री सुदामा मिश्रा के काजीकटरा स्थित आवास पर आयोजित हुई।बैठक की अध्यक्षता कार्यवाहक अध्यक्ष राघवेंद्र प्रताप सिंह ने की।जिसमें 16 अक्टूबर शनिवार को मां दुर्गा की प्रतिमाओं के विसर्जन को लेकर वृहद कार्ययोजना बनाई गई।बैठक में विसर्जन को सकुशल सम्पन्न कराने के लिए शहर को छह जोन छावनी चौराहा, घण्टाघर चौराहा,पीपल तिराहा,गुदड़ी चौराहा,काजीपुरा तिराहा और रामलीला ग्राउंड में बांटा गया है।इन छह जोनो में महासमिति के 51 पदाधिकारियों व सदस्यों को विसर्जन सकुशल सम्पन्न कराने की जिम्मेदारी सौंपी गई है।वहीं जिले में विसर्जन को सकुशल सम्पन्न कराने के लिए 22 थाना प्रमुख व छह तहसील प्रभारियों को भी नियुक्त किया गया है।जो महासमिति के महामंत्री सुदामा मिश्रा के सीधे संपर्क में रहकर पल पल की जानकारी देंगे।जिले में नवरात्रि के प्रथम दिन से दुर्गा पूजा की धूम मची है।जिले का पूरा वातावरण दुर्गामय हो गया है।जनपद में 1500 स्थानों पर दुर्गा प्रतिमाएं स्थापित की गई है जहां कोविड गाइड लाइन का पालन करते हुए पूजन अर्चन और भजन कीर्तन सम्पन्न हो रहा है जिसमें सैकड़ो की संख्या में दुर्गा भक्त सम्मिलित हो रहे है।महासमिति के महामंत्री सुदामा मिश्रा ने बताया कि शनिवार को दुर्गा प्रतिमाओं के विसर्जन के लिए महासमिति की ओर से चाक चौबंद व्यवस्था की गई है।वृहद कार्ययोजना को अंतिम रूप दे दिया गया है।विसर्जन पर महासमिति की ओर से पैनी नजर रखी जाएगी।उन्होंने बताया कि शहर को छह जोन में विभक्त कर महासमिति के 51 पदाधिकारियों एवं सदस्यों की तैनाती की गई है जो सुबह 07 बजे से लेकर शाम 04 बजे तक छावनी चौराहा,घण्टाघर चौराहा,पीपल तिराहा,गुदड़ी चौराहा,काजीपुरा चौराहा और राम लीला ग्राउंड पर अपनी ड्यूटी देंगे।उन्होंने बताया कि विसर्जन स्थल झिंगहाघाट पर भी महासमिति के छह पदाधिकारियों को विसर्जन सकुशल सम्पन्न कराने की तैनाती की गई है।महासमिति के कार्यवाहक अध्यक्ष राघवेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि विसर्जन के दौरान कोविड गाइड लाइन का पूर्णतया पालन किया जाए।मां के भक्त मास्क सेनिटाइजर अपने साथ रखे।विसर्जन का समय सुबह 07 बजे से शाम 04 बजे तक है।दुर्गा पूजा समितियों के 11 सदस्य ही विसर्जन के दौरान दुर्गा प्रतिमाओं के साथ रह सकते है।उन्होंने कहा कि विसर्जन में आतिशबाजी, जुलूस,शोभायात्रा, नशे का सेवन पूर्णतया प्रतिबंधित है।उन्होंने मैक्स,पिकअप व मैजिक छोटी गाड़ियों को ही दुर्गा प्रतिमाओं के विसर्जन में प्रयोग करने का सुझाव दिया।महासमिति के मीडिया प्रभारी सचिन श्रीवास्तव ने बताया कि शनिवार को मां दुर्गा प्रतिमाओं का विसर्जन किया जाएगा।विसर्जन को सकुशल सम्पन्न कराने के पदाधिकारियों जिम्मेदारी सौंपी गई है।उन्होंने विसर्जन के दौरान मां भक्तो से नशे का सेवन न करने तथा अस्त्र शस्त्र न ले जाने की अपील की है।दूसरी ओर जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने भी नगर को जोन में बांटकर मजिस्ट्रेटों और पुलिस अधिकारियों की तैनाती विसर्जन को सकुशल सम्पन्न कराने की है।बैठक में विपिन यज्ञसैनी,कन्हैया सोनी, राम जी शुक्ला, आत्माराम यादव,सत्येन्द्र शुक्ला, शिव शरण सिंह सहित अन्य लोग मौजूद रहे।



हिंदी संवाद न्यूज बहराइच।।

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने